• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

देहरादून गोलीकांड से हड़कंप: रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत पर सख्त एक्शन, अधिकारी निलंबित

Mintwire by Mintwire
01/04/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
देहरादून से पिथौरागढ़ अब सिर्फ 1 घंटे में, फ्लाइट सेवा शुरू


राजधानी देहरादून में जोहड़ी रोड पर हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे शासन-प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना में सुबह की सैर पर निकले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए साफ निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनके आदेश पर कुठालगेट पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार और आबकारी उपनिरीक्षक सोबन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

बार का लाइसेंस निरस्त

इसके अलावा जिलाधिकारी सविन बंसल ने कुठालगेट स्थित जेन-जी बार का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया है. प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका तय की जा रही है.

जांच में क्या-क्या सामने आया

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमवार तड़के एक बार में शराब पीने के दौरान आदित्य चौधरी और उसके साथियों का बार संचालक संदीप कुमार और कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने पर बार स्टाफ ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की और उन्हें बाहर निकाल दिया. इतना ही नहीं, उनके वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया.

बताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते सुबह करीब छह बजे जब बार संचालक और कर्मचारी फार्च्यूनर गाड़ी से कहीं जा रहे थे, तभी स्कॉर्पियो सवार युवकों ने उनका पीछा किया और जोहड़ी रोड पर गोलीबारी कर दी.

ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लगी

इस दौरान वहां मॉर्निंग वॉक कर रहे तुलाज ग्रीन्स अपार्टमेंट निवासी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लग गई. गोली उनके सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया.

जानकारी के मुताबिक ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के पुत्र बुधवार को मॉरीशस से देहरादून पहुंचेंगे. इसके बाद उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा.

आरोपियों की तलाश तेज

घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. शांतनु त्यागी, कविश त्यागी, वैभव और समीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें हरिद्वार, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में दबिश दे रही हैं. पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी दूसरे राज्यों के निवासी हैं और पढ़ाई के दौरान देहरादून में रह रहे थे.

इस घटना के बाद प्रशासन ने शहर में देर रात तक संचालित होने वाले बार, उनकी सुरक्षा व्यवस्था और लाइसेंस शर्तों की सख्ती से समीक्षा शुरू कर दी है. साथ ही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है.

कुल मिलाकर इस घटना ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिस पर सरकार अब सख्त कदम उठाती नजर आ रही है.

Tags: UttarakhandUttarakhand news
Previous Post

1 अप्रैल से शराब होगी महंगी, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

Next Post

पहाड़ों में घूमना- फिरना होगा महंगा, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम

Next Post

पहाड़ों में घूमना- फिरना होगा महंगा, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire