• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड में भूकंप चेतावनी सिस्टम होगा मजबूत, 500 नए सेंसर लगाएगी धामी सरकार

Mintwire by Mintwire
14/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

उत्तराखंड में भूकंप की चेतावनी प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए धामी सरकार ने संवेदनशील स्थानों पर 500 नए सेंसर लगाने का फैसला किया है. इसके लिए राज्य सरकार ने संभावित और संवेदनशील जगहों को भी चिन्हित कर लिया है.

गुरुवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने अल्पसूचित प्रश्न के तहत राज्य में भूकंप चेतावनी प्रणाली को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है. ऐसे में सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रही है.

500 नए सेंसर लगाने योजना

इस सवाल का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सदन को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य में भूकंप चेतावनी प्रणाली के तहत अब तक 169 सेंसर लगाए जा चुके हैं. इसके अलावा 500 नए सेंसर लगाने की भी योजना बनाई गई है.

उन्होंने बताया कि इस योजना पर कुल 153 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह योजना केंद्र सरकार के सहयोग से लागू की जाएगी. इसमें केंद्र सरकार की ओर से 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा.

कहां-कहां लगाए जाएंगे सेंसर

मंत्री ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ समेत राज्य के 10 शहरों में कुल 500 स्थानों का चयन सेंसर लगाने के लिए किया गया है. केंद्र सरकार के सहयोग से इस योजना को जल्द शुरू किया जाएगा.

सुबोध उनियाल ने यह भी बताया कि राज्य में अभी तक लगाए गए 169 सेंसर में से 128 सेंसर ही सही तरीके से काम कर रहे हैं. जबकि 41 सेंसर खराब हैं. इन्हें ठीक करने की प्रक्रिया भी चल रही है.

Tags: UttarakhandUttarakhand news
Previous Post

देहरादूनः घर तक पहुंचेगा सिलेंडर, लाइन लगाने की ज़रूरत नहीं… कंपनियों ने किया ऐलान

Next Post

नैनीताल हाईवे चौड़ीकरण का दूसरा चरण शुरू, डीडी चौक से अटरिया मोड़ तक सड़क होगी चौड़ी

Next Post

नैनीताल हाईवे चौड़ीकरण का दूसरा चरण शुरू, डीडी चौक से अटरिया मोड़ तक सड़क होगी चौड़ी

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire