• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पौड़ी में गूंजा पंडित गोविंद बल्लभ पंत की राष्ट्रसेवा का संदेश, छात्रों ने प्रस्तुतियों से जीवंत किया जीवन संघर्ष

Mintwire by Mintwire
10/09/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
पौड़ी में गूंजा पंडित गोविंद बल्लभ पंत की राष्ट्रसेवा का संदेश, छात्रों ने प्रस्तुतियों से जीवंत किया जीवन संघर्ष

पौड़ी गढ़वाल: भारत रत्न और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर पौड़ी गढ़वाल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उनके स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, त्याग, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को याद किया गया। कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

घुड़दौड़ी स्थित जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीके बंगा समेत अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान डीएम ने कॉलेज में विद्यार्थियों की ओर से लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी भी देखी।

चित्रों में दिखी आधुनिक तकनीक और पर्यावरण की झलक

चित्रकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक, पर्यावरण और समसामयिक विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें अपनी प्रतिभा को लगातार निखारने के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।

लोकनृत्य, गीत और नाटिका से जीवंत हुआ पंत जी का जीवन

जिला प्रशासन और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला कार्यालय परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। नेहरू मोंटेसरी स्कूल पौड़ी की छात्राओं ने लोकनृत्य और गीत के माध्यम से पंत जी के जीवन को प्रस्तुत किया। वहीं जीजीआईसी पौड़ी की छात्राओं ने लघु नाटिका के जरिए उनके संघर्ष और राष्ट्रसेवा की यात्रा को मंच पर जीवंत किया। आदर्श प्राथमिक विद्यालय संख्या-5 की छात्रा ने कविता पाठ के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

डीएम ने कहा- पंत जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवन त्याग, संघर्ष, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान के साथ उन्होंने प्रशासनिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनका जीवन युवा पीढ़ी को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

बच्चों को महान व्यक्तित्वों के जीवन से जोड़ने पर जोर

डीएम ने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन और उनके आदर्शों से परिचित कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंत जी की जयंती केवल उन्हें याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा लेने का अवसर भी है।

सही जवाब देकर आयत और दीपिका ने जीते पुरस्कार

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन और योगदान से जुड़े सवाल भी पूछे। सेंट थॉमस स्कूल की छात्रा आयत अंसारी और राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर तिमली की छात्रा दीपिका रावत ने सही जवाब देकर पुरस्कार हासिल किए।

चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

पंत जयंती के अवसर पर पौड़ी नगर के विद्यालयों में आयोजित चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं के जूनियर और सीनियर वर्ग के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग की चित्रकला में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी की मानवी प्रथम, शादमानी द्वितीय और राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर तिमली के सक्षम रावत तृतीय रहे।

निबंध और भाषण में भी विद्यार्थियों ने दिखाया दम

सीनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर तिमली के प्रियांशु जाटव ने पहला, राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी की पूनम ने दूसरा और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी की मानसी मंद्रवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी की निहारिका प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी के मानव द्वितीय और राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर तिमली की दीपिका रावत तृतीय रहीं।

जूनियर वर्ग में भी छात्र-छात्राओं ने हासिल किए स्थान

जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी के कार्तिक प्रथम, डीएवी पौड़ी की सौम्या जोशी द्वितीय और डीएवी इंटर कॉलेज पौड़ी की साफिया तृतीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज पौड़ी की किरन ने पहला, नेहरू मोंटेसरी स्कूल की मिष्टी रावत ने दूसरा और इसी विद्यालय की वंशिका डोभाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

डिजिटल युवा महोत्सव के विजेताओं को भी मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान युवा कल्याण विभाग की ओर से डिजिटल युवा महोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को भी पुरस्कृत किया गया। पुश-अप/स्क्वाट चैलेंज, स्किपिंग, युवा फोटोग्राफी, फिटनेस फिनाले और ‘वन मिनट वन स्किल’ जैसी प्रतियोगिताओं में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

‘माई उत्तराखंड, माई प्राइड’ में अंजू रावत रहीं प्रथम

सांस्कृतिक चैलेंज की ‘माई उत्तराखंड माई प्राइड’ प्रतियोगिता में अंजू रावत ने पहला, वंशिका नेगी ने दूसरा और तनुजा रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पुश-अप/स्क्वाट चैलेंज में जुबिन नौटियाल प्रथम, अक्षत द्वितीय और सार्थक बडोला तृतीय रहे। स्किपिंग में अरमान कुमार, गौरी और साहिल ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

फोटोग्राफी और फिटनेस प्रतियोगिता में भी युवाओं का जलवा

युवा फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मानसी नेगी प्रथम, विकास चंद्र द्वितीय और तनुजा तृतीय रहीं। फिटनेस फिनाले में मुस्कान नेगी ने पहला, अक्षत ने दूसरा और हिमांशु रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। ‘वन मिनट वन स्किल’ में आयुष सिंह प्रथम, अंकित द्वितीय और सचिन सिंह तृतीय रहे।

युवाओं की प्रतिभा को सकारात्मक दिशा देना जरूरी

जिलाधिकारी ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देना समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

Tags: Cultural ProgrammeDigital Yuva MahotsavFreedom FighterFreedom StruggleGB Pant Engineering CollegeGovind Ballabh PantGovind Ballabh Pant JayantiNation BuildingPauri Garhwal NewsPauri NewsStudent AwardsSwati S BhadauriaUttarakhand GovernmentUttarakhand newsYouth Festival
Previous Post

ग्रीन फ्लैग रवि किशन के ‘बब्बन’ ने मचाया ऐसा भौकाल, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का क्लाइमैक्स तक बदलना पड़ा

Next Post

लम्पी स्किन डिजीज को लेकर अलर्ट: बिलखेत और सरोड़ा में लगे पशु चिकित्सा शिविर, पशुपालकों को दी बचाव की जानकारी

Next Post
लम्पी स्किन डिजीज को लेकर अलर्ट: बिलखेत और सरोड़ा में लगे पशु चिकित्सा शिविर, पशुपालकों को दी बचाव की जानकारी

लम्पी स्किन डिजीज को लेकर अलर्ट: बिलखेत और सरोड़ा में लगे पशु चिकित्सा शिविर, पशुपालकों को दी बचाव की जानकारी

Please login to join discussion

Recent Posts

  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire