• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

Heading:हर्षिल में भागीरथी नदी की झील बनी खतरा, 9 माह बाद भी जलस्तर बरकरार

Mintwire by Mintwire
14/04/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0


बीते अगस्त माह में आई आपदा के दौरान हर्षिल के पास भागीरथी नदी में एक झील का निर्माण हो गया था. हैरानी की बात यह है कि नौ महीने बाद भी इसका जलस्तर कम नहीं हुआ है.


सिंचाई विभाग द्वारा नदी को चैनलाइज करने का कार्य किया गया, लेकिन उचित योजना के अभाव में पानी की निकासी नहीं हो पाई. स्थिति यह है कि नदी का पानी मुहाने से वापस झील की ओर लौट रहा है.

स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

स्थानीय निवासी बसंती नेगी, शीशपाल सिंह और गोविंद सचिन राणा का कहना है कि वर्तमान में जल स्तर कम होने के बावजूद झील करीब एक किलोमीटर तक फैली हुई है.
उनका आरोप है कि विभाग ने मलबा तो हटा दिया, लेकिन पानी निकासी की ठोस व्यवस्था नहीं की.

बरसात में बढ़ सकता है खतरा


स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के मौसम में तेलगाड़ नदी के उफान पर आने से स्थिति और गंभीर हो सकती है. नदी किनारे जमा मलबा बहाव को प्रभावित कर सकता है, जिससे हर्षिल कस्बे पर खतरा मंडरा रहा है.

सुरक्षा कार्यों पर उठे सवाल


लोगों का कहना है कि कस्बे की सुरक्षा के लिए केवल वायरक्रेट लगाकर औपचारिकता पूरी कर दी गई है, जो पर्याप्त नहीं है. उन्होंने प्रशासन से ठोस और स्थायी समाधान की मांग की है.


सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन सिंघल का कहना है कि झील को खाली करने के लिए नदी को चैनलाइज किया गया है और अन्य सुरक्षात्मक कार्य भी किए जा रहे हैं.

Tags: harshil nadiUttarakhandUttarakhand newsUttarkashi
Previous Post

कितने हुए सोना-चांदी का दाम ? ईरान-अमेरिका वॉर का कितना हुआ असर

Next Post

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एशिया का सबसे लंबा वन्यजीव गलियारा, जंगलों को मिली नई आज़ादी

Next Post

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एशिया का सबसे लंबा वन्यजीव गलियारा, जंगलों को मिली नई आज़ादी

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire