• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

गैस सिलिंडर संकट से महंगाई की मार, थाली से लेकर चाय तक सब महंगा

Mintwire by Mintwire
28/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0


जहां पहले सस्ती थाली 50 रुपये में मिल जाती थी, अब वही 70 रुपये तक पहुंच गई है. पराठों की कीमत भी 30-40 रुपये से बढ़कर 60-70 रुपये हो गई है.

यह असर सिर्फ ढाबों तक सीमित नहीं है. रेस्टोरेंट्स में भी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. लालपुल क्षेत्र के एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में मसाला डोसा 80 रुपये से बढ़कर 100 रुपये, पाव भाजी 80 से 100 रुपये और पनीर डोसा 110 से बढ़कर 130 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं चाय की कीमत भी 10 रुपये से बढ़कर 12-15 रुपये प्रति कप हो गई है.

क्यों बढ़ रहे दाम

रेहड़ी और ढाबा संचालकों का कहना है कि वाणिज्यिक गैस सिलिंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे हैं. ऐसे में कुछ लोग घरेलू या छोटे 3-5 किलो के सिलिंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि कई को ब्लैक में महंगे दामों पर सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं.

आम तौर पर 1700-1800 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर अब 4000 रुपये तक में बिक रहा है. वहीं छोटे सिलिंडरों में गैस भरवाने की कीमत भी 100-110 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 300 रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई है.

छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा असर

गैस संकट का असर छोटे कारोबारियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है. कई ढाबे और रेहड़ियां बंद हो चुकी हैं. जो किसी तरह सिलिंडर का इंतजाम कर पा रहे हैं, वही अपनी दुकान चला पा रहे हैं. गैस खत्म होते ही उन्हें दुकान बंद करनी पड़ती है.

लालपुल-कारगी रोड वेंडिंग जोन में कई ढाबे इसी वजह से बंद पड़े हैं. कुछ संचालक भट्ठी या अन्य वैकल्पिक साधनों से काम चला रहे हैं, जबकि कुछ लोग किसी तरह सिलिंडर का जुगाड़ कर अपना व्यवसाय जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं.

Tags: UttarakhandUttarakhand news
Previous Post

उत्तराखंड चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, कांग्रेस की नई रणनीति तैयार

Next Post

उत्तराखंड के जंगलों में गुलदारों की बढ़ती संख्या, इंसानों के लिए खतरा बढ़ा

Next Post

उत्तराखंड के जंगलों में गुलदारों की बढ़ती संख्या, इंसानों के लिए खतरा बढ़ा

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire