• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड के जंगलों में गुलदारों की बढ़ती संख्या, इंसानों के लिए खतरा बढ़ा

Mintwire by Mintwire
28/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों एक गंभीर और खौफनाक स्थिति बनती जा रही है. प्रदेश के जंगल अब गुलदारों के लिए छोटे पड़ने लगे हैं. एक हालिया शोध में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिन जंगलों में करीब 500 गुलदारों के रहने की क्षमता है, वहां अब 2,275 गुलदार मौजूद हैं.

जगह की इस कमी ने न केवल इंसानों के लिए खतरा बढ़ाया है, बल्कि वन्यजीवों के बीच आपसी संघर्ष को भी चरम पर पहुंचा दिया है.

क्या कहते हैं अध्ययन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा किए गए इस अध्ययन के अनुसार, एक वयस्क गुलदार को अपने जीवन और शिकार के लिए 30 से 50 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की आवश्यकता होती है. वहीं उत्तराखंड का कुल वन क्षेत्र 24,686 वर्ग किलोमीटर है. इस आधार पर राज्य के जंगल अधिकतम 500 गुलदारों का ही भार उठा सकते हैं.

इसका मतलब है कि लगभग 1,775 गुलदार ऐसे हैं जिनके पास अपना कोई स्थायी क्षेत्र नहीं है. यही ‘बेघर’ गुलदार अब भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों और खेतों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष तेजी से बढ़ रहा है.

3,940 गांव हुए खाली

शोध में यह भी सामने आया है कि प्रदेश के 3,940 गांव पूरी तरह खाली हो चुके हैं. इन खाली गांवों के खेत अब बंजर होकर जंगल में बदल रहे हैं, जहां लैंटाना जैसी झाड़ियां तेजी से फैल रही हैं. यह स्थिति जंगली जानवरों के छिपने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है.

हर साल औसतन तीन लोगों की मौत

मानव-वन्यजीव संघर्ष के आंकड़े भी चिंता बढ़ाने वाले हैं. टिहरी में किए गए सर्वे के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में गुलदार के हमलों में हर साल औसतन तीन लोगों की मौत हुई और सात लोग घायल हुए. वहीं 2021 और 2022 में गुलदारों ने 172 पालतू पशुओं को भी शिकार बनाया.

पौड़ी गढ़वाल में स्थिति और भी गंभीर है. वर्ष 2025 में 15 से अधिक लोगों की मौत गुलदार के हमलों में हो चुकी है, जबकि पिछले पांच वर्षों में 27 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में यह संकट और गहरा सकता है.

Tags: UttarakhandUttarakhand news
Previous Post

गैस सिलिंडर संकट से महंगाई की मार, थाली से लेकर चाय तक सब महंगा

Next Post

देहरादून में एलिवेटेड ई-बीआरटीएस की तैयारी, शहरी परिवहन को मिलेगा नया आयाम

Next Post

देहरादून में एलिवेटेड ई-बीआरटीएस की तैयारी, शहरी परिवहन को मिलेगा नया आयाम

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire