• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

iPhone की किश्त को लेकर शुरू हुआ था, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर हुआ खात्मा

Mintwire by Mintwire
24/08/2026
in देश, राज्य
0
छत्रपति संभाजीनगर में दर्दनाक हादसा, बेटे को बचाने की कोशिश में पिता की मौत; मां ने भी गंवाई जान

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय मुरलीधर चांदगुड़े, उनकी पत्नी संगीता और 19 वर्षीय बेटे कुणाल के रूप में हुई है। तीनों झाल्टा फाटा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ी के किनारे मौजूद युवक को समझाने की कोशिशों के बीच पिता और बेटे के नीचे गिरने और उसके बाद मां के भी पहाड़ी से गिरने का घटनाक्रम दिखाई देता है।

iPhone को लेकर शुरू हुआ था विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला बेटे कुणाल की iPhone खरीदने की जिद से शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि कुणाल अपने पिता से नया iPhone खरीदने के लिए कह रहा था, लेकिन पिता ने इसके लिए हामी नहीं भरी।

इसके बावजूद कुणाल ने कथित तौर पर किश्तों पर iPhone खरीद लिया। बाद में जब किश्त चुकाने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे तो उसने पिता से आर्थिक मदद मांगी। पिता के इनकार के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद के बाद कुणाल गुस्से में घर से निकलकर तिसगांव की पहाड़ी पर पहुंच गया और वहां से छलांग लगाने की धमकी देने लगा।

करीब तीन घंटे तक युवक को समझाते रहे लोग

कुणाल के पहाड़ी पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही उसके माता-पिता के साथ ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक उसे समझाने और सुरक्षित स्थान पर वापस लाने की कोशिश की गई।

परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों ने उसे जिंदगी के बारे में सोचने और पहाड़ी के किनारे से पीछे हटने की अपील की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों ने उसे iPhone 15 Pro दिलाने तक की बात कही, लेकिन युवक अपनी बात पर अड़ा रहा।

बेटे को बचाने पहुंचे पिता, दोनों पहाड़ी से गिरे

जब काफी कोशिशों के बावजूद कुणाल पीछे नहीं हटा तो उसके पिता मुरलीधर खुद उसके पास पहुंचे। उन्होंने बेटे को पीछे खींचने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पहाड़ी से नीचे गिर गए।

बताया जा रहा है कि कुणाल गिरते समय अपने पिता का हाथ पकड़े हुए था, जिससे दोनों नीचे जा गिरे। पति और बेटे को गिरता देख मां संगीता भी उन्हें बचाने की कोशिश में आगे बढ़ीं, लेकिन वह भी पहाड़ी से नीचे गिर गईं।

पुलिस और दमकल टीम की मौजूदगी में हुआ हादसा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी। इसके बावजूद हादसा होने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

घटना के दौरान मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरों में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मौके पर पुलिस और दमकलकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद युवक को रोकने के लिए सुरक्षा के अन्य उपाय क्यों नहीं किए जा सके।

Tags: Breaking NewsChhatrapati SambhajinagarFamily TragedyHill IncidentiPhone DisputeMaharashtra Crime Newsmaharashtra newsPolice Investigationviral video
Previous Post

सीता सर्किट को पर्यटन के नक्शे पर मिलेगी नई पहचान, विदाकोटी से देवल गांव तक विकास की तैयारी तेज

Next Post

22 साल की तुर्की कंटेंट क्रिएटर Ceyda Yakova की बाइक हादसे में मौत, सड़क किनारे लगे पोल से टकराई मोटरसाइकिल

Next Post
22 साल की तुर्की कंटेंट क्रिएटर Ceyda Yakova की बाइक हादसे में मौत, सड़क किनारे लगे पोल से टकराई मोटरसाइकिल

22 साल की तुर्की कंटेंट क्रिएटर Ceyda Yakova की बाइक हादसे में मौत, सड़क किनारे लगे पोल से टकराई मोटरसाइकिल

Please login to join discussion

Recent Posts

  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
  • ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के से रहें दूर, बाबा रामदेव ने बताया ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ बनाने का तरीका, जानें क्या-क्या लगेगा 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • ‘तुम हूर हो, लोग तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं…’ हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत की आवाज, फैन्स बोले- Unexpected Collab 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire