• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Mintwire by Mintwire
24/08/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने 50 शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और कार्रवाई पूरी होने के बाद शिकायतकर्ता को भी इसकी जानकारी दी जाए।

आपदा प्रभावित परिसंपत्तियों के कार्यों में तेजी के निर्देश

जनता मिलन के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व में प्राप्त शिकायतों और प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने आपदा से प्रभावित परिसंपत्तियों के सुधारीकरण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को जनपद क्षेत्र में एनएच पर बने सभी कलवर्टों की सफाई की तिथिवार जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया। वहीं, लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर विकास कार्यों की निगरानी करने तथा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

आवारा पशुओं की समस्या पर तत्काल कार्रवाई

ग्राम प्रधान धनाऊ कमल रावत ने कंडोलिया क्षेत्र में आवारा पशुओं के कारण यातायात बाधित होने की शिकायत रखी। जिलाधिकारी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कार्रवाई करने और आवारा पशुओं को निर्धारित स्थलों पर भेजने के निर्देश दिए।

लंबित विधवा पेंशन का समाधान कराने के निर्देश

ग्राम ढुंगी निवासी यमुना देवी ने मार्च 2026 से लंबित विधवा पेंशन की शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को शिकायतकर्ता से समन्वय कर मामले का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं, बकरोडा निवासी हेमंत चौहान ने सफदरखाल क्षेत्र के लिए देवप्रयाग में श्मशान घाट हेतु भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर एसडीएम पौड़ी को शीघ्र भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सफदरखाल में एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

झूलापुल की मरम्मत के लिए मौके पर भेजे जाएंगे जेई

ग्राम पंचायत पाटली के प्रधान ने मंगोलीगांव झूलापुल की मरम्मत की मांग रखी। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संबंधित कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराने और आवश्यकता के अनुसार मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया।

मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को मिली तत्काल उपचार की मदद

पूर्व में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम खोन, विकासखंड कोट निवासी सतेश्वरी देवी ने गांव की मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला पूनम गुसाईं के उपचार की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी थी।

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय कर महिला को राजकीय मानसिक सेवा संस्थान, सेलाकुई, देहरादून भेजने के निर्देश दिए। निर्देशों का पालन करते हुए महिला को उपचार के लिए सेलाकुई पहुंचा दिया गया।

दूषित पानी की शिकायत पर तत्काल शुरू हुई कार्रवाई

महिला मंगल दल थली की ओर से दूषित पेयजल की शिकायत भी जनता मिलन में रखी गई। शिकायत पर जल संस्थान ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जलस्रोत के क्लोरीनेशन के लिए ग्राम पंचायत को हाइपोक्लोराइड उपलब्ध कराया।

इसके साथ ही पानी के नमूने जांच के लिए जल परीक्षण प्रयोगशाला, श्रीनगर भेजे गए। वर्तमान में ग्राम थली में अलग पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है।

गैस सिलेंडर की शिकायत का भी हुआ समाधान

कृषि भवन, श्रीनगर रोड पौड़ी निवासी बसंती देवी ने गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की। जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया।

शिकायत दर्ज होने से समाधान तक प्रशासन की निगरानी

जनता मिलन कार्यक्रम में जिस तरह शिकायतों पर तत्काल विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई, उससे प्रशासन की जनकेंद्रित और जवाबदेह कार्यप्रणाली सामने आई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और समाधान में किसी तरह की अनावश्यक देरी न हो।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्यप्रणाली का वास्तविक मूल्यांकन इस बात से होता है कि जरूरतमंद व्यक्ति तक राहत कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी ढंग से पहुंचती है।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, एडीएम एफआर चौहान, सीएमओ मेघना असवाल, डीएसटीओ राम सलोने, सीओ तपेश कुमार चंद, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती जुयाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अंशुल बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

Tags: DMPauriJanata MilanPauriGarhwalPauriNewsSwati S Bhadauria
Previous Post

फर्स्ट AC में सो रहे 78 वर्षीय बुजुर्ग की नाक चूहे ने काटी, इंदौर पहुंचते ही अस्पताल में कराया इलाज

Next Post

कलियर उर्स मेले में नहर में बह रहे युवक को पुलिस ने बचाया, 40 पीएसी आपदा राहत दल की तत्परता

Next Post

कलियर उर्स मेले में नहर में बह रहे युवक को पुलिस ने बचाया, 40 पीएसी आपदा राहत दल की तत्परता

Please login to join discussion

Recent Posts

  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire