• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

16 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

Mintwire by Mintwire
26/08/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
16 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

आगामी रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पौड़ी जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने श्रीनगर और कोटद्वार क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और सैंपलिंग की कार्रवाई की।

16 प्रतिष्ठानों की हुई जांच

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत की गई कार्रवाई में कुल 16 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 10 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिनमें 5 विधिक और 5 सर्विलांस नमूने शामिल हैं।

सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। लिए गए नमूनों में 6 मिठाई एवं नमकीन तथा 4 अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने शामिल हैं। अभियान के दौरान मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट का कोई नमूना नहीं लिया गया।

बिना लेबल वाली खाद्य सामग्री नष्ट कराई

अभियान के दौरान मिठाई और स्वीट शॉप संचालकों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

जांच के दौरान बिना लेबल और बिना तिथि अंकित पैक्ड खाद्य सामग्री, जिसमें बेकरी उत्पाद और नमकीन शामिल थे, पाई गई। ऐसी सामग्री को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कराया गया।

त्योहारों में लगातार जारी रहेगी जांच

सहायक आयुक्त खाद्य पीसी जोशी ने बताया कि खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के संबंध में जागरूक किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सैंपलिंग और निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

श्रीनगर में सहायक आयुक्त खाद्य पीसी जोशी, तहसीलदार दीपक भंडारी एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल तथा कोटद्वार में तहसीलदार सनवाल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा एवं राजस्व उपनिरीक्षक अमित नेगी मौजूद रहे।

English URL:
/pauri-food-safety-inspection-srinagar-kotdwar-festival-season-2026

English Tags:

Tags: Bakery ProductsDistrict Administration PauriFestival Food SafetyFood Department UttarakhandFood HygieneFood InspectionFood QualityFood SafetyFood Safety ActionFood Safety and Standards ActFood Safety DepartmentFood Safety StandardsFood SamplingfssaiJanmashtami 2026kotdwar newsPackaged FoodPauri Newspushkar singh dhamiRaksha Bandhan 2026Srinagar PauriSwati S BhadauriaSweet Shops InspectionUnlabelled FoodUttarakhand GovernmentUttarakhand news
Previous Post

बिहार के सुपौल में तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचला, 5 की मौत

Next Post

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद UP-बिहार में अलर्ट, नदियों का बढ़ सकता है जलस्तर, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Next Post

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद UP-बिहार में अलर्ट, नदियों का बढ़ सकता है जलस्तर, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Please login to join discussion

Recent Posts

  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire