खेल महाकुंभ-2026 के तहत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत पौड़ी के रांसी खेल मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग की स्पर्धाओं में अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंडर-19 की 400 मीटर दौड़ में हर्षवर्धन अव्वल
अंडर-19 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रामनगर के हर्षवर्धन ने पहला स्थान हासिल किया। लैंसडाउन के प्रियांशु नेगी दूसरे और यमकेश्वर के अनुराग तीसरे स्थान पर रहे।
लंबी कूद और गोला फेंक में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
लंबी कूद में पौड़ी के अंकित ने प्रथम, यमकेश्वर के अतुल ने द्वितीय और केदारनाथ के आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गोला फेंक में श्रीनगर के बौबी पहले, रुद्रप्रयाग के आदित्य दूसरे और देवप्रयाग के गौरव तीसरे स्थान पर रहे।
चक्का और भाला फेंक में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
चक्का फेंक प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग के आदित्य ने पहला स्थान हासिल किया। पौड़ी के आर्यन दूसरे और यमकेश्वर के अंकित तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में लैंसडाउन के हिमांशु ने बाजी मारी, जबकि रुद्रप्रयाग के विपिन दूसरे और चौबट्टाखाल के आयुष तीसरे स्थान पर रहे।
रिले दौड़ में देवप्रयाग की टीम रही पहले स्थान पर
4×100 मीटर रिले दौड़ में देवप्रयाग की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। रामनगर की टीम दूसरे और रुद्रप्रयाग की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग के खो-खो मुकाबले में नरेंद्रनगर ने पहला, यमकेश्वर ने दूसरा और रामनगर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-14 खो-खो में नरेंद्रनगर ने जीता खिताब
अंडर-14 बालक वर्ग के खो-खो मुकाबले में नरेंद्रनगर की टीम प्रथम रही। चौबट्टाखाल ने दूसरा और रामनगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
60 मीटर दौड़ में कृष्णा ने हासिल किया पहला स्थान
अंडर-14 की 60 मीटर दौड़ में श्रीनगर के कृष्णा ने प्रथम स्थान हासिल किया। चौबट्टाखाल के दिव्यांशु दूसरे और देवप्रयाग के सुमित तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में श्रीनगर के अनमोल पहले, पौड़ी के अरमान दूसरे और कोटद्वार के मो. असद तीसरे स्थान पर रहे।
गोला फेंक और पिठ्ठू में भी दिखी कड़ी प्रतिस्पर्धा
गोला फेंक प्रतियोगिता में रामनगर के रविंद्र ने पहला स्थान हासिल किया। केदारनाथ के आयुष दूसरे और देवप्रयाग के अमन पुंडीर तीसरे स्थान पर रहे। पिठ्ठू प्रतियोगिता में श्रीनगर की टीम ने प्रथम, देवप्रयाग की टीम ने द्वितीय और रुद्रप्रयाग की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
खेल विभाग के अधिकारियों की देखरेख में हुई प्रतियोगिताएं
सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल विभाग के शिक्षकों, युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों, व्यायाम प्रशिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों की देखरेख में कराया गया। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अधिकारी और प्रशिक्षक रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत समेत खेल विभाग के प्रशिक्षक और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


