• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक राहुल गांधी… किरन रिजूजी ने बोला तीखा हमला, देश विरोधी ताकतों से जुड़े होने का लगाया आरोप

Mintwire by Mintwire
29/03/2026
in देश, राज्य
0

 

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा, वह भारत की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति बन गए हैं.

रिजिजू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश विरोधी ताकतों से जुड़े लोगों से संपर्क रखते हैं और विदेशों में भी ऐसे व्यक्तियों से मुलाकात करते हैं जो भारत के खिलाफ माहौल बनाते हैं. रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी नक्सलियों, उग्रवादियों और विचारधारात्मक रूप से देश विरोधी तत्वों से भी मिलते रहे हैं.

 

रिजिजू ने साधा निशाना


एएनआई को दिए इंटरव्यू में रिजिजू ने कहा कि भारत ने इससे पहले ऐसा विपक्ष का नेता नहीं देखा. उनके मुताबिक विपक्ष की भूमिका सरकार की आलोचना करना है, लेकिन देश की छवि और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना स्वीकार्य नहीं हो सकता.

संसद के हालिया सत्र में हुए हंगामे पर बोलते हुए रिजिजू ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में शोर-शराबा और बहस आम बात है, क्योंकि हर दल का अपना एजेंडा होता है और वह उसे सदन में उठाने की कोशिश करता है. हालांकि उन्होंने कहा कि हंगामे के साथ-साथ यह भी देखना जरूरी है कि विपक्ष किस तरह का व्यवहार कर रहा है.

विपक्ष पर लगाए आरोप

रिजिजू ने आरोप लगाया कि मौजूदा विपक्ष ने स्पीकर पर कागज फेंके, बैनर लेकर सत्ता पक्ष की ओर बढ़े और मर्यादा का उल्लंघन किया. रिजिजू ने कहा कि जब बीजेपी विपक्ष में थी, तब इस तरह का आचरण नहीं किया जाता था.

राहुल गांधी के व्यवहार को लेकर उन्होंने कहा कि उनके पद की गरिमा के अनुरूप उनका रवैया नहीं है और वह बचकाना और गैर-जिम्मेदाराना आचरण कर रहे हैं.

 

मणिशंकर अय्यर पर भी दिया रिएक्शन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के हालिया बयान पर भी रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी. अय्यर के बयान से कांग्रेस असहज दिखी थी और पार्टी नेतृत्व ने खुद को उससे अलग कर लिया था. इस पर अय्यर ने कहा था कि अगर पार्टी असहमति बर्दाश्त नहीं कर सकती तो उसका भविष्य मुश्किल है.

रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस में कभी मजबूत और मेच्योर नेता हुआ करते थे, जिनकी भाषा और काम करने का तरीका गंभीर होता था. लेकिन अब पार्टी राहुल गांधी के इर्द-गिर्द सिमट गई है और उनके आसपास के नेता भी उसी तरह व्यवहार करने लगे हैं. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि बीजेपी में कोई भी नेता लगातार तीन चुनाव हारने के बाद भी शीर्ष पद पर नहीं बना रह सकता, जबकि कांग्रेस में ऐसा हो रहा है.

रिजिजू के इन बयानों से एक बार फिर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है और बयानबाजी का दौर जारी है.

Tags: big newsbjp attack rahul gandhibjp congress updateCongresscongress bjp newscurrent newskiren rijijupolitical newsrahul gandrahul gandhirahul gandhi congresrahul gandhi news hindirahul gandhi update
Previous Post

नहीं देखी होगी ऐसी शादी! दुल्हन पर लुटा दिए करोड़ों नोट… क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

Next Post

सलीम खान ने हेलेन से रिश्ते पर खुलकर की थी बात… शादी से पहले पहली पत्नी को बताई थी हकीकत

Next Post

सलीम खान ने हेलेन से रिश्ते पर खुलकर की थी बात... शादी से पहले पहली पत्नी को बताई थी हकीकत

Recent Posts

  • Asian Games 2026 Day 2: भारत की शानदार शुरुआत, शूटिंग में 2 सिल्वर; क्रिकेट फाइनल में पहुंचा, हॉकी में 19-0 की जीत 20/09/2026
  • उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट का पैसा, सीएम धामी की बड़ी घोषणा 20/09/2026
  • मुंबई में तेज रफ्तार BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत, एक गंभीर 20/09/2026
  • Weather Alert: 20 सितंबर को 21 राज्यों में बारिश-आंधी का दावा, लेकिन IMD के ताजा अपडेट में यूपी-उत्तराखंड के लिए कोई चेतावनी नहीं 20/09/2026
  • संभल में पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका, परिवारों ने लगाया हत्या का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 19/09/2026
  • जनगणना 2027: पौड़ी में कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना 19/09/2026
  • DUSU Election Result 2026: यश डबास बने अध्यक्ष, ABVP ने जीती 3 सीटें… दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष 19/09/2026
  • एकेश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बहुउद्देशीय शिविर, 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण 19/09/2026
  • कोटद्वार में MSME योजनाओं पर सेमिनार, उद्यमियों को वित्तीय मदद और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी 19/09/2026
  • दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या की; आरोपी हिरासत में 19/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire