• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

नहीं देखी होगी ऐसी शादी! दुल्हन पर लुटा दिए करोड़ों नोट… क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

Mintwire by Mintwire
18/02/2026
in राज्य
0

पंजाब के तरनतारन में 14 फरवरी को हुई एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन स्टेज पर खड़ी है और उस पर नोटों की बारिश की जा रही है. शादी में मौजूद मेहमान ढोल-डीजे की धुन पर नाचते दिख रहे हैं और फर्श पर बिखरे नोटों के बीच जश्न मनाया जा रहा है. पंजाबी शादियों में यह एक परंपरागत तरीका माना जाता है, लेकिन इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जाने लगे.

सोशल मीडिया पर करोड़ों उड़ाने का दावा
वीडियो सामने आते ही कई सोशल मीडिया अकाउंट्स ने दावा किया कि शादी में करीब 8.5 करोड़ रुपये कैश उड़ाया गया. कुछ लोगों ने इसे “ग्रैंड कैश पार्टी” तक कह दिया. इन दावों के चलते यह वीडियो और ज्यादा चर्चा में आ गया और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे.

दूल्हे के परिवार ने दी सफाई

इन दावों पर दूल्हे के भाई सिकंदर सिंह ने सफाई दी है. उन्होंने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही करोड़ों रुपये की बातें पूरी तरह गलत हैं. उनके मुताबिक, शादी में नोट जरूर उड़ाए गए थे, लेकिन रकम बहुत सीमित थी. उन्होंने बताया कि उनके भाई ऑस्ट्रेलिया में ट्रक का बिजनेस करते हैं और शादी 14 फरवरी को हुई थी. जश्न के दौरान करीब 2 लाख रुपये ही उड़ाए गए थे, जिसे सोशल मीडिया पर बढ़ा-चढ़ाकर करोड़ों में दिखाया गया.

इवेंट मैनेजर और डीजे का बयान

शादी का आयोजन संभालने वाले इवेंट मैनेजर और डीजे ने भी करोड़ों रुपये उड़ाने के दावे को खारिज किया है. उनके अनुसार, शादी में कुल मिलाकर करीब 4 लाख रुपये ही इस्तेमाल हुए थे, जिसमें कुछ डॉलर के नोट भी शामिल थे. उन्होंने कहा कि उन्हें भी नहीं पता कि 8.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा कहां से आया और कैसे वायरल हो गया.

मिल रहे मिले- जुले रिएक्शन

परिवार और आयोजकों की सफाई के बावजूद वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. कुछ लोग शादी के जश्न और भव्यता की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे फिजूलखर्ची बताकर आलोचना कर रहे हैं. कुल मिलाकर, यह मामला सोशल मीडिया पर अफवाहों और हकीकत के फर्क का एक और उदाहरण बन गया है.

Tags: NewsPunjabviral videos
Previous Post

PM बनते ही तारिक रहमान की शुरू हो गई Trolling, क्यों कहा जा रहा इंजीनियर

Next Post

देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक राहुल गांधी… किरन रिजूजी ने बोला तीखा हमला, देश विरोधी ताकतों से जुड़े होने का लगाया आरोप

Next Post

देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक राहुल गांधी… किरन रिजूजी ने बोला तीखा हमला, देश विरोधी ताकतों से जुड़े होने का लगाया आरोप

Please login to join discussion

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire