• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड में जनगणना की रफ्तार धीमी, सहयोग नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

Mintwire by Mintwire
19/05/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

उत्तराखंड में जनगणना 2026 के पहले चरण का कार्य तय समय सीमा के करीब पहुंच गया है, लेकिन अब तक केवल 67 प्रतिशत मकानों की गणना ही पूरी हो सकी है। राज्य में 25 अप्रैल से घर-घर भवन गणना और सूचीकरण का अभियान चल रहा है, जिसके तहत प्रगणक लोगों से 33 महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जुटा रहे हैं। हालांकि, कई क्षेत्रों में लोगों के असहयोग और विभागीय लापरवाही के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है।

जनगणना निदेशालय ने अब सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जो लोग जानकारी देने से इनकार करेंगे या प्रगणकों को घर में प्रवेश नहीं करने देंगे, उनके खिलाफ जनगणना अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर अभियान को गंभीरता से पूरा कराने को कहा है।

विभागों की लापरवाही भी बनी बाधा

जनगणना कार्य में लगे कई कर्मचारी अन्य विभागों में नियमित ड्यूटी भी कर रहे हैं। आरोप है कि विभागीय अधिकारी उन्हें समय पर नहीं छोड़ रहे, जिसके चलते कर्मचारी देर शाम या रात में जनगणना का काम करने को मजबूर हैं। कुछ विभागों द्वारा जनगणना ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों की आकस्मिक अवकाश (सीएल) लगाने की शिकायत भी सामने आई है। निदेशालय ने इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को चेतावनी दी है।

सुरक्षा को लेकर भी चिंता

देहरादून में एक महिला प्रगणक पर घर का दरवाजा खुलते ही पालतू खूंखार कुत्ते के हमले का मामला सामने आया है। इस घटना पर जनगणना निदेशक ने नाराजगी जताते हुए नगर निगम अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रगणकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

पूर्व सैनिकों के असहयोग की शिकायत

जनगणना टीमों ने कुछ क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों के असहयोग की भी शिकायत की है। बताया जा रहा है कि कई लोग प्रगणकों को घर में प्रवेश तक नहीं दे रहे, जिससे सर्वे कार्य बाधित हो रहा है। जनगणना निदेशालय ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे देशहित के इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करें ताकि सही और सटीक आंकड़े समय पर तैयार किए जा सकें।

छह दिन में पूरा करना है काम

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पहले ही सभी जिलाधिकारियों को जनगणना कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दे चुके हैं। अब अभियान पूरा होने में केवल छह दिन शेष हैं और प्रशासन तेजी से शेष कार्य पूरा कराने में जुटा हुआ है।

Tags: UttarakhandUttarakhand censusUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

उत्तराखंड में बढ़ेगी गर्मी की मार, हरिद्वार-देहरादून समेत कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

Next Post

मस्ती के कुछ पल जिंदगी पर न पड़ जाएं भारी…Goa Beach पर बढ़ती लापरवाही, पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी

Next Post
मस्ती के कुछ पल जिंदगी पर न पड़ जाएं भारी…Goa Beach पर बढ़ती लापरवाही, पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी

मस्ती के कुछ पल जिंदगी पर न पड़ जाएं भारी...Goa Beach पर बढ़ती लापरवाही, पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी

Recent Posts

  • दिल्ली SIR: लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े नामों को नोटिस, वोटर लिस्ट में मिलीं ‘विसंगतियां’ 20/09/2026
  • Asian Games 2026 Day 2: भारत की शानदार शुरुआत, शूटिंग में 2 सिल्वर; क्रिकेट फाइनल में पहुंचा, हॉकी में 19-0 की जीत 20/09/2026
  • उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट का पैसा, सीएम धामी की बड़ी घोषणा 20/09/2026
  • मुंबई में तेज रफ्तार BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत, एक गंभीर 20/09/2026
  • Weather Alert: 20 सितंबर को 21 राज्यों में बारिश-आंधी का दावा, लेकिन IMD के ताजा अपडेट में यूपी-उत्तराखंड के लिए कोई चेतावनी नहीं 20/09/2026
  • संभल में पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका, परिवारों ने लगाया हत्या का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 19/09/2026
  • जनगणना 2027: पौड़ी में कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना 19/09/2026
  • DUSU Election Result 2026: यश डबास बने अध्यक्ष, ABVP ने जीती 3 सीटें… दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष 19/09/2026
  • एकेश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बहुउद्देशीय शिविर, 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण 19/09/2026
  • कोटद्वार में MSME योजनाओं पर सेमिनार, उद्यमियों को वित्तीय मदद और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी 19/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire