• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

सोनिया गांधी पर अमित शाह का हमला, बोले- ‘वंदे मातरम’ रोकने का पाप देश नहीं भूलेगा

Mintwire by Mintwire
24/08/2026
in देश, राज्य
0

नई दिल्ली: वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला।

अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का गायन रोकने के लिए सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इशारा किया था। शाह ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता इस घटना को देख रही थी और यह “पाप” कभी माफ नहीं किया जाएगा।

‘सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए’

अमित शाह ने कहा कि अगर कांग्रेस में जरा भी शर्म बची है तो पार्टी को देश की जनता और वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की आत्मा से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हजारों लोगों ने वंदे मातरम के लिए लाठियां खाईं, गोलियां झेलीं और जेल गए। ऐसे में इसके गायन को अधूरा रोकना देश का अपमान है।

बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी वीडियो को लेकर सोनिया गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी वंदे मातरम के शुरुआती हिस्से के बाद कथित तौर पर नाराज हुईं और इसे रोकने का संकेत दिया। राहुल गांधी के इशारे को लेकर भी बीजेपी ने सवाल उठाए।

कांग्रेस ने आरोपों को किया खारिज

हालांकि कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को खारिज किया है। पार्टी का कहना है कि सोनिया गांधी का इशारा वंदे मातरम रोकने के लिए नहीं था, बल्कि कार्यक्रम में सही व्यवस्था सुनिश्चित करने से जुड़ा था।

वंदे मातरम को लेकर यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब बीजेपी और कांग्रेस के बीच राष्ट्रीय गीत के पूरे संस्करण और उसके ऐतिहासिक संदर्भ को लेकर राजनीतिक बहस तेज है।

Tags: Amit Shahamit shah vande matramsonia gandhisonia gandhi vande matram
Previous Post

पूर्व बंगाल डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का निधन, TMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव

Next Post

‘हद में रहिए…’, पत्नी सुनीता के ‘शुगर डैडी’ बयान पर भड़के गोविंदा, बोले- ‘एक भी कसर नहीं छोड़ रहीं’

Next Post

‘हद में रहिए…’, पत्नी सुनीता के ‘शुगर डैडी’ बयान पर भड़के गोविंदा, बोले- ‘एक भी कसर नहीं छोड़ रहीं’

Recent Posts

  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
  • ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के से रहें दूर, बाबा रामदेव ने बताया ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ बनाने का तरीका, जानें क्या-क्या लगेगा 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • ‘तुम हूर हो, लोग तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं…’ हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत की आवाज, फैन्स बोले- Unexpected Collab 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire