Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

देश को खेल महाशक्ति बनाना हो लक्ष्य : खेल मंत्री रेखा आर्या

Mintwire by Mintwire
06/11/2025
in उत्तराखंड
0
देश को खेल महाशक्ति बनाना हो लक्ष्य : खेल मंत्री रेखा आर्या

हरिद्वार : खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार रोशनाबाद के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित हो रही है इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कुल 14 टीम हिस्सा ले रही है।

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ी देश को खेल महाशक्ति बनाने का लक्ष्य तय करें और फिर इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तन मन से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति बहुत तेजी से विकसित हुई है और अब खेल व खिलाड़ियों के प्रति समाज की सोच में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ चुका है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पदक जीतने पर अधिकतम नगद इनाम राशि, सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण और आउट ऑफ टर्न जॉब देने की व्यवस्था पहले ही कर चुकी है। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए कहा कि 2036 का ओलंपिक, जो संभव तक भारत में आयोजित होगा, उसके लिए खुद को अभी से तैयार करे।

इस अवसर पर उत्तराखंड के परंपरागत खेल पिट्ठू के भी एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल गर्ग, मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल, सीडीओ ललित नारायण मिश्रा, जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग आदि उपस्थित रहे।

स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू

खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद खेल परिसर में स्थित मल्टीपरपज योगस्थली स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बुधवार को हेमलता कोहली मेमोरियल उत्तराखंड स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का भी उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अपना हुनर निखारने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं का नियमित रूप से लाभ उठाने के लिए कहा।

Tags: BJP State Executive Member Vishal GargCDO Lalit Narayan MishraDistrict Sports Officer Shabali GurungDivisional President Binder PalHaridwarNewsSpecial Principal Sports Secretary Amit SinhaSports Minister Rekha AryaUttarakhand.Vandana Kataria Hockey Stadium
Previous Post

सार्वजनिक उपक्रमों/निगमों/निकायों में कार्यरत कार्मिकों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते का मुख्यमंत्री धामी का दिया अनुमोदन

Next Post

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद बढ़ाने के लिए केंद्र को पत्र लिखकर की मांग

Next Post
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद बढ़ाने के लिए केंद्र को पत्र लिखकर की मांग

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद बढ़ाने के लिए केंद्र को पत्र लिखकर की मांग

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.