• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला…पेड़ों की कटाई मामले में अवमानना याचिका खारिज

Mintwire by Mintwire
22/07/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन परियोजना के तहत हो रही पेड़ों की कटाई को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया. पर्यावरण प्रेमी रेनू पॉल की ओर से दाखिल याचिका को शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया. कोर्ट के इस फैसले से फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और परियोजना से जुड़े पक्षों को राहत मिली है.

पेड़ों की कटाई का लगातार हो रहा विरोध

भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन परियोजना को लेकर पिछले कई दिनों से पर्यावरण प्रेमी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बड़ी संख्या में पुराने और छायादार पेड़ों को काटा जा रहा है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन पर असर पड़ेगा. विरोध के बावजूद अब तक 700 से अधिक पेड़ों की कटाई की जा चुकी है.

मुख्यमंत्री ने दिए थे कटान रोकने के निर्देश

पेड़ों की कटाई को लेकर बढ़ते विरोध के बीच कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित अधिकारियों को पेड़ों के कटान पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे. इसके बाद भी यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है.

रेनू पॉल ने लगाए थे गंभीर आरोप

पर्यावरण प्रेमी रेनू पॉल ने पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि सरकार के पास पेड़ों की कटाई के लिए आवश्यक वैधानिक अनुमति नहीं है. इसके बावजूद बड़े पैमाने पर पेड़ों को काटा जा रहा है, जो न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में आम जनता के साथ-साथ न्यायालय को भी गुमराह कर रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना याचिका को खारिज कर दिया. इस फैसले के बाद परियोजना से जुड़े पक्षों को राहत मिली है. वहीं राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि इस मामले में आगे होने वाले संवाद के दौरान सरकार अपना पक्ष मजबूती से रखेगी.

Tags: Bhaniyawala Rishikesh Four Lane Projectdehradun newsEnvironmentForest ConservationGreen CoverIndia NewsInfrastructure ProjectNHAIpushkar singh dhamiRenu PaulRoad WideningSupreme Courtsupreme court newsTree FellingUttarakhand news
Previous Post

कोविड में बंद हुआ कारोबार, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने बदली महेश कुमार की किस्मत

Next Post

NEET Protest पर मनोज मुंतशिर का बड़ा स्टैंड… छात्रों को बताया राष्ट्रविरोधी, cjp पर साधा निशाना

Next Post
NEET Protest पर मनोज मुंतशिर का बड़ा स्टैंड… छात्रों को बताया राष्ट्रविरोधी, cjp पर साधा निशाना

NEET Protest पर मनोज मुंतशिर का बड़ा स्टैंड... छात्रों को बताया राष्ट्रविरोधी, cjp पर साधा निशाना

Please login to join discussion

Recent Posts

  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire