• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

सरकार खुद पहुँची जनता के द्वार, कैम्पों में उमड़ा भरोसा और भीड़

Mintwire by Mintwire
29/01/2026
in उत्तराखंड
0
सरकार खुद पहुँची जनता के द्वार, कैम्पों में उमड़ा भरोसा और भीड़

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चलाए जा रहे “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” के तहत आयोजित विशेष कैम्पों को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। राज्य सरकार की प्रभावी कार्ययोजना और प्रशासनिक सक्रियता का ही परिणाम है कि बड़ी संख्या में आम नागरिक इन कैम्पों के माध्यम से लाभान्वित हो रहे हैं।

आज आयोजित किए गए कुल 10 कैम्पों में 12,510 व्यक्तियों ने सहभागिता की, जो सरकार की जनहितकारी नीतियों पर आम जनता के विश्वास को दर्शाता है। वहीं, अब तक की कुल अवधि में राज्यभर में 484 कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से कुल 3,89,868 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। इसके लिए प्रशासन को जनता के द्वार तक ले जाने की नीति पर कार्य किया जा रहा है। ये कैम्प शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं तथा त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी सेवा वितरण सुनिश्चित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे इसी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाएँ। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ये प्रयास राज्य के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

The post सरकार खुद पहुँची जनता के द्वार, कैम्पों में उमड़ा भरोसा और भीड़ first appeared on doonvoice.

Previous Post

सचिव आवास डॉ आर राजेश कुमार ने की राज्य स्तर पर योजनाओं की सघन समीक्षा

Next Post

उत्तराखंड में गठित होंगी 643 नई पैक्स समितियां: मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 

Next Post
उत्तराखंड में गठित होंगी 643 नई पैक्स समितियां: मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 

उत्तराखंड में गठित होंगी 643 नई पैक्स समितियां: मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 

Please login to join discussion

Recent Posts

  • ममता बनर्जी के गुट को मिला नया पार्टी नाम, ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ होगा चुनाव चिह्न; रितब्रता गुट को ‘लिफाफा’ 18/09/2026
  • अखिलेश यादव की AI फिल्म में ‘एंग्री यंग मैन’ अवतार, योगी को दिखाया ‘अजय सेठ’; लगाए कई आरोप 18/09/2026
  • निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव 18/09/2026
  • Video: ढाका-लंदन फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट, फाड़ दी T-Shirt, जमकर चले मुक्के 18/09/2026
  • हरियाणा में पिटबुल का 6 महीने की बच्ची पर हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना 18/09/2026
  • दिल्ली में 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चाकू से हत्या; खेत में मिला शव 18/09/2026
  • मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट 18/09/2026
  • दिल्ली में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, जबकि आसपास के जिलों में सूखा; आखिर राजधानी पर क्यों मेहरबान रहा मानसून? 18/09/2026
  • UCC के खिलाफ AIMPLB का आंदोलन, जंतर-मंतर पर नहीं मिली अनुमति; अब प्रेस क्लब से होगा आगाज 18/09/2026
  • पौड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, बड़ी संख्या में जुटे लोग; दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 17/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire