• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

UP: 50 साल का टीचर 6 क्लास की बच्ची के साथ करता था गंदी हरकत, स्कूल ने किया सस्पेंड

Mintwire by Mintwire
29/07/2026
in देश, राज्य
0

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा के साथ कथित अश्लील हरकत करने के आरोप में 50 वर्षीय शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह अभिभावकों और ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्कूल के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सुनील चौबे ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार रात शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

छात्रा को स्मार्ट क्लास में ले जाने का आरोप

प्रारंभिक जांच में आरोप है कि शिक्षक पिछले कई दिनों से कक्षा 6 की छात्रा को स्कूल की स्मार्ट क्लास में अकेले ले जाकर उसके साथ अशोभनीय व्यवहार करता था। आरोप यह भी है कि विरोध करने पर छात्रा का नाम स्कूल से काटने की धमकी दी जाती थी।

कुछ छात्रों के मुताबिक, शिक्षक रोज छात्रा को अकेले बुलाता था। स्कूल के शिक्षकों और कार्यवाहक प्रधानाध्यापक ने भी उसके व्यवहार पर आपत्ति जताई थी और कार्रवाई की मांग की थी।

15 दिन में मांगी गई जांच रिपोर्ट

बीएसए ने कहा कि आरोप गंभीर हैं और छात्राओं की सुरक्षा व स्कूल के शैक्षणिक माहौल को देखते हुए शिक्षक को निलंबित किया गया है। मामले की जांच के लिए नवानगर के खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिन्हें 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल शिक्षा विभाग ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: school girl misconductuttar pradesh news hindiuttar pradesh school girl crimeuttarpradeshuttarpradesh news
Previous Post

सैंकड़ों लोग 100 करोड़ के मालिक, इंडिया में कैसे हो रही नोटों की बारिश

Next Post

एक साल से साथ रह रहा था Gay कपल… फिर ऐसा क्या हुआ कि पार्टनर ही बन गया हत्यारा, लड़के को चाकू से गोद डाला

Next Post

एक साल से साथ रह रहा था Gay कपल… फिर ऐसा क्या हुआ कि पार्टनर ही बन गया हत्यारा, लड़के को चाकू से गोद डाला

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire