• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

दिल्ली बनेगी नमो भारत रैपिड रेल का सबसे बड़ा हब, NCR के 8 शहरों को मिलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

Mintwire by Mintwire
22/07/2026
in देश, राज्य
0
दिल्ली बनेगी नमो भारत रैपिड रेल का सबसे बड़ा हब, NCR के 8 शहरों को मिलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में हाई-स्पीड पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी को बुलेट ट्रेन के साथ-साथ नमो भारत रैपिड रेल (RRTS) का भी प्रमुख हब बनाने की तैयारी है. नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए कई रैपिड रेल कॉरिडोर विकसित कर रही है.

सराय काले खां बनेगा सबसे बड़ा रैपिड रेल हब

पहले चरण में दिल्ली के सराय काले खां से तीन प्रमुख नमो भारत कॉरिडोर संचालित होंगे. वहीं दूसरे चरण में तीन और नए रूट विकसित किए जाएंगे. फिलहाल दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर और दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जा रहा है. भविष्य में दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल और दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत जैसे नए रूट भी प्रस्तावित हैं.

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का हरिद्वार-ऋषिकेश तक होगा विस्तार

देश का पहला नमो भारत कॉरिडोर

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रूट पर संचालित हो रहा है. इसका केंद्र सराय काले खां स्टेशन है. यह कॉरिडोर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों को जोड़ता है. अब इस रूट को मेरठ से आगे मुजफ्फरनगर, आईआईटी रुड़की, हरिद्वार और ऋषिकेश तक बढ़ाने की योजना पर काम किया जा रहा है. हालांकि इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) अभी अंतिम चरण में है.

दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर कॉरिडोर से मिलेगा औद्योगिक क्षेत्रों को लाभ

करीब 164 किलोमीटर लंबा दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर कॉरिडोर तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. यह दिल्ली को गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा, बावल, नीमराना और अलवर जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ेगा. दिल्ली एयरपोर्ट एरोसिटी में नमो भारत का भूमिगत स्टेशन भी बनाया जाएगा.

दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर से बढ़ेगी उत्तर हरियाणा की कनेक्टिविटी

करीब 103 किलोमीटर लंबे दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर के जरिए सराय काले खां, इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, बुराड़ी, नरेला, कुंडली, गनौर, समालखा और पानीपत को जोड़ा जाएगा. इससे दिल्ली और हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्रों के बीच तेज और सुविधाजनक यात्रा संभव होगी.

जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचेगी नमो भारत

गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक 72 किलोमीटर लंबा नया नमो भारत कॉरिडोर विकसित किया जाएगा. इससे दिल्ली, मेरठ और गाजियाबाद के यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट तक तेज और सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

भविष्य में प्रस्तावित 5 नए रैपिड रेल कॉरिडोर

एनसीआर में भविष्य को ध्यान में रखते हुए पांच नए नमो भारत कॉरिडोर भी प्रस्तावित किए गए हैं. इनमें दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल, दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत, गाजियाबाद-खुर्जा, दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक और गाजियाबाद-हापुड़ कॉरिडोर शामिल हैं. इनके बनने से दिल्ली-एनसीआर में क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क और अधिक मजबूत होगा.

Tags: Delhi Gurugram Alwar CorridorDelhi Meerut RRTSDelhi Metro ConnectivityDelhi NCR TransportDelhi Panipat RRTSDelhi Rapid RailDelhi RRTSIndia Transport NewsInfrastructure NewsJewar Airport RRTSNamo Bharat CorridorNamo Bharat TrainNCRTCRapid Rail NewsSarai Kale Khan
Previous Post

16 साल बाद भारत लौटने की तैयारी में ललित मोदी, FEMA केस में बड़ी राहत के बाद किया ऐलान

Next Post

‘हमारा समय बर्बाद न करें, वीडियो देखने का समय नहीं’, CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

Next Post
‘हमारा समय बर्बाद न करें, वीडियो देखने का समय नहीं’, CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

'हमारा समय बर्बाद न करें, वीडियो देखने का समय नहीं', CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

Please login to join discussion

Recent Posts

  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire