• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

रुद्रपुर में बिना मान्यता चल रहे 7 स्कूलों पर एक्शन…संचालकों को नोटिस जारी

Mintwire by Mintwire
18/07/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
रुद्रपुर में बिना मान्यता चल रहे 7 स्कूलों पर एक्शन…संचालकों को नोटिस जारी

उत्तराखंड के रुद्रपुर में बिना मान्यता और रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देश पर संजय नगर और खेड़ा क्षेत्र में संचालित 7 स्कूलों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं.

कई स्कूलों को भेजा गया नोटिस

शिक्षा विभाग की कार्रवाई के दायरे में मिशन अकैडमी, सम्राट, अभिराज, गीता सदन समेत अन्य स्कूल शामिल हैं. विभाग ने सभी संचालकों से निर्धारित समय के भीतर अपना पक्ष रखने और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है.

जवाब मिलने के बाद होगी अगली कार्रवाई

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में बिना मान्यता के किसी भी स्कूल का संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

बिना रजिस्ट्रेशन स्कूल चलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कोई संस्था बिना रजिस्ट्रेशन और मान्यता के स्कूल संचालित करती पाई गई, तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. विभाग का कहना है कि छात्रों के हितों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Tags: Breaking NewsChief Education OfficerEducation Departmenteducation newsGovernment ActionHarendra Kumar MishraIllegal SchoolsIndia Education NewsLegal Actionrudrapur newsRudrapur SchoolsSchool NoticeSchool RecognitionSchool RegistrationSchool RulesStudentsUdham Singh NagarUnrecognised Schoolsuttarakhand educationUttarakhand news
Previous Post

दूध में मिलाई नींद की गोलियां, बिस्तर में छोड़ा सांप…20 लाख के लिए पत्नी ने की पति हत्या

Next Post

उत्तराखंड में 21 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का बढ़ा खतरा

Next Post

उत्तराखंड में 21 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का बढ़ा खतरा

Please login to join discussion

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire