• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

PM मोदी का वीडियो हटाने पर Meta को 3 दिन का अल्टीमेटम, माफी नहीं मांगी तो हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Mintwire by Mintwire
05/08/2026
in देश
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 23 जुलाई का वीडियो फेसबुक से कुछ समय के लिए हटाए जाने के मामले में संसदीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति ने Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग को तीन दिन के भीतर माफी मांगने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है।

समिति के सूत्रों के अनुसार, तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर भारत सरकार फेसबुक की सेफ हार्बर (Safe Harbour) सुरक्षा वापस लेने पर विचार कर सकती है। ऐसा होने पर सोशल मीडिया कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ सीधे आपराधिक मुकदमे दर्ज किए जा सकते हैं।

‘लोकतंत्र पर हमला’ बताया मामला

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने की घटना को लोकतंत्र पर हमला बताया। समिति का कहना है कि यह 140 करोड़ भारतीयों के निर्वाचित प्रतिनिधि से जुड़ा मामला है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

तकनीकी गड़बड़ी की दलील पर सवाल

यह विवाद तब शुरू हुआ जब प्रधानमंत्री मोदी का एक सेल्फी-स्टाइल वीडियो, जिसे पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था और बाद में फेसबुक पर साझा किया गया, कुछ समय के लिए फेसबुक से हटा दिया गया। बाद में Meta ने वीडियो बहाल करते हुए इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया और माफी भी मांगी।

हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं माना। मंत्रालय का कहना है कि यदि यह तकनीकी त्रुटि थी, तो Meta को अपनी तकनीकी व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

सोशल मीडिया कंपनियों को भी निर्देश

संसदीय समिति ने Google, YouTube, X, Facebook, WhatsApp, Instagram और Snapchat सहित प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को भी तीन दिनों के भीतर बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री (CSEAM) और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश दिए हैं। समिति ने चेतावनी दी है कि आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Google और Meta पर FIR भी दर्ज

इस बीच तेलंगाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में Google और Meta के खिलाफ FIR दर्ज की है। Google पर फर्जी वित्तीय ऐप्स को होस्ट करने का आरोप है, जबकि Meta पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथित फर्जी वीडियो प्रसारित होने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

Tags: fb ultimatumpm modi videopm modi video meta ultimatum
Previous Post

महाराष्ट्र में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन, नॉन-डेयरी पनीर की बिक्री और निर्माण पर पूरी तरह बैन

Next Post

‘स्पाइडर-मैन’ से ‘द ओडिसी’ तक… 2026 में हॉलीवुड फिल्मों का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जलवा

Next Post

‘स्पाइडर-मैन’ से ‘द ओडिसी’ तक… 2026 में हॉलीवुड फिल्मों का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जलवा

Recent Posts

  • मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, पहली बार एशियन गेम्स में जीता पदक, भारत का 28 साल का इंतजार खत्म 23/09/2026
  • दिल्ली समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट 23/09/2026
  • बनास में ग्रामीणों को बड़ी राहत, एक ही शिविर में 103 लोगों को मिली जरूरी सुविधाएं 23/09/2026
  • नंदा देवी जात यात्रा में SDRF का मोर्चा संभाला, दुर्गम रास्तों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हरसंभव मदद 22/09/2026
  • कोटद्वार में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर कार्रवाई, दो मदरसे सील, 43 बच्चे मिले पढ़ते हुए 22/09/2026
  • डीजे की तेज आवाज से छात्रा को लगा झटका, क्लास में बैठे-बैठे मौत 22/09/2026
  • चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, 4 से 10 अक्टूबर तक रहेंगे बाहर 22/09/2026
  • मोबाइल के सस्ते टेम्पर्ड ग्लास पर लगेगी रोक, अप्रैल 2027 से BIS मानक होंगे अनिवार्य 22/09/2026
  • बिहार: जमुई में छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, मड़वा पहाड़ी पर हुई कार्रवाई 22/09/2026
  • सड़क पर बहने लगा हजारों लीटर दूध, बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग, हाईवे पर लगा जाम 22/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire