• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

सीजेपी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में पुलिस का बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 150 से ज्यादा हिरासत में

Mintwire by Mintwire
10/10/2026
in देश
0
सीजेपी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में पुलिस का बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 150 से ज्यादा हिरासत में

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित ‘प्रोटेस्ट 2.0’ से पहले दिल्ली पुलिस ऐक्शन मोड में नजर आ रही है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की योजना के बीच अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और सीजेपी की लीगल टीम की प्रमुख रत्ना सिंह समेत 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबर है. यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम स्थित उनके घर से डिटेन किए जाने का दावा किया गया है. नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इस बीच सड़कों पर कीलें लगाए जाने के वीडियो भी सामने आए हैं.

विमान से उतरते ही सीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे. वे जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने आए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान से उतरते ही दिल्ली पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया. पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है.

दीपके बोले- हम गिरफ्तारी देने आए हैं

सीजेपी की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में अभिजीत दीपके विमान के अंदर मौजूद पुलिस अधिकारियों से कहते सुनाई दे रहे हैं, “हम यहां गिरफ्तारी देने के लिए आए हैं, आइए और हमें गिरफ्तार कीजिए.” यह वीडियो हिरासत में लिए जाने से पहले का बताया जा रहा है.

रत्ना सिंह ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

सीजेपी की लीगल टीम की प्रमुख रत्ना सिंह को भी सुबह हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है. उनके मुताबिक, पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे थे. जब उन्होंने आधिकारिक नोटिस के बारे में पूछा, तो पुलिस ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें हिरासत में लेने के लिए ऊपर से आदेश हैं. सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस बार-बार उन्हें कार से बाहर निकलने के लिए कह रही थी और उन्हें घर पर ही नजरबंद करने की कोशिश की जा रही थी. उन्होंने इस कार्रवाई को सड़क पर अवैध हिरासत बताया.

राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार और सरकार जाएगी

इस घटनाक्रम के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ज्ञानेश कुमार जाएंगे. यह सरकार जाएगी. फिर लोकतंत्र को दुरुस्त करने का काम शुरू होगा.”

फिलहाल, प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई और हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और हिरासत में लिए गए सभी लोगों की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है.

Tags: Abhijeet Dipkeashutosh rankaCJP ProtestCJP Protest 2.0cockroach janta partydelhi newsDelhi Policedhruv ratheegyanesh kumarJantar Mantar ProtestPolitical News IndiaProtest Detentionsrahul gandhiRatna SinghSaurav Das
Previous Post

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी का निधन, दिल्ली पुलिस हिरासत के बीच परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Next Post

मिस्टर फैजू ने मदीना में किया निकाह, खुद शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; दुआओं में याद रखने की अपील

Next Post
मिस्टर फैजू ने मदीना में किया निकाह, खुद शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; दुआओं में याद रखने की अपील

मिस्टर फैजू ने मदीना में किया निकाह, खुद शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; दुआओं में याद रखने की अपील

Please login to join discussion

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire