• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पौड़ी: उमरेला गांव पहुंचीं DM स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, एक सप्ताह में लगेगा स्वास्थ्य शिविर

Mintwire by Mintwire
19/10/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
पौड़ी: उमरेला गांव पहुंचीं DM स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, एक सप्ताह में लगेगा स्वास्थ्य शिविर

पौड़ी गढ़वाल के दुगड्डा विकासखंड स्थित उमरेला गांव में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं. उन्होंने बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और बच्चों से बातचीत कर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए.

दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण

जिलाधिकारी ने मौके पर दिव्यांगजनों का चिह्निकरण कर उन्हें जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए. बीरसिंह और सुरेंद्र सिंह को छड़ी, बिमला देवी और बीर सिंह को कान की मशीन, जबकि अलीशा को व्हीलचेयर दी गई. उन्होंने अधिकारियों को दिव्यांगजनों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए.

एक सप्ताह के भीतर लगेगा स्वास्थ्य शिविर

गांव के बुजुर्गों और महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताते हुए स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की. इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए. शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच के साथ जरूरी परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा.

पेंशन और सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

गांव में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 20 लाभार्थी हैं. जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र बुजुर्ग, दिव्यांगजन या जरूरतमंद व्यक्ति पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे. किसान सम्मान निधि, दिव्यांग पेंशन और आधार कार्ड से जुड़े रुकमा देवी, सरोजनी देवी और आलीशा बानो के मामलों में भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

सड़क, पेयजल और गांव की सुविधाओं पर दिए निर्देश

ग्रामीणों ने पेयजल पाइपलाइन, सड़क की मरम्मत, झाड़ियों की कटाई और पंचायत घर व मंदिर के सौंदर्यीकरण से जुड़ी समस्याएं रखीं. जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को इन मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा. वन्यजीवों से पशुहानि पर मुआवजा और वन विभाग की नियमित गश्त से जुड़ी शिकायतों के समाधान के निर्देश भी दिए गए.

अधिक किराया वसूलने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

उमरेला मार्ग पर अधिक किराया वसूलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया. गांव पहुंचने पर महिलाओं ने जिलाधिकारी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और उनकी समस्याएं सुनने के लिए गांव आने पर आभार जताया.

इस दौरान उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबरिया, खंड विकास अधिकारी दुगड्डा विद्यादत्त रतूड़ी, ग्राम प्रधान संगीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.

Tags: Assistive DevicesDistrict Administration PauriDivyang PensionHealth CampPauri Garhwal NewsSwati S BhadauriaUmrela VillageUttarakhand news
Previous Post

कन्नौज में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश यादव, एक महीने में चौथी जिला यूनिट भंग

Next Post

पौड़ी पुलिस की मानवता: कांस्टेबल परमजीत सिंह ने जरूरतमंद महिला को दिया खून, इंस्पेक्टर प्रदीप नेगी ने 24वीं बार किया रक्तदान

Next Post
पौड़ी पुलिस की मानवता: कांस्टेबल परमजीत सिंह ने जरूरतमंद महिला को दिया खून, इंस्पेक्टर प्रदीप नेगी ने 24वीं बार किया रक्तदान

पौड़ी पुलिस की मानवता: कांस्टेबल परमजीत सिंह ने जरूरतमंद महिला को दिया खून, इंस्पेक्टर प्रदीप नेगी ने 24वीं बार किया रक्तदान

Please login to join discussion

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire