Friday, April 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये निर्देश

Mintwire by Mintwire
16/10/2025
in उत्तराखंड
0

देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग, पुलिस विभाग और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा के उल्लंघन से संबंधित जीरो टॉलरेंस की कार्यवाही अमल में लाई जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मानकों के उल्लंघन की स्थिति में उसका अधूरा इंप्लीमेंटेशन न हो, बल्कि जो भी इन्फोर्समेंट की कार्यवाही की जाती है उसका त्वरित गति से शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। इसके लिए सड़क सुरक्षा के मानकों में यदि राज्य की परिधि के अंतर्गत संशोधन भी करना पड़े तो किया जाए।

सीएस ने निर्देशित किया कि रेड लाईट जम्पिंग करने वालों का कम से कम तीन माह के लिए लाईसेंस निलंबित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरण जिसमें सड़क सुरक्षा का उल्लंघन होने पर चालान की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है लेकिन संबंधित व्यक्ति द्वारा अभी तक उसके कंपाउंडिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है तो संबंधित वाहन को सीसीटीवी कैमरे से ट्रैक करते हुए अग्रिम कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि ट्रैफिक संचालन को अधिक से अधिक ऑटोमोड और डिजीटल में क्रियान्वित करने के लिए जो भी उपकरण, ट्रैफिक व स्ट्रीट लाईट अथवा अद्यतन तकनीकी उपकरण को शामिल करना हो तो उसका प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने इन्फोर्समेंट की कार्यवाही के साथ साथ व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

सीएस ने परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटना की आपात स्थिती में त्वरित मेडिकल इमरजेंसी के लिए हेली एंबुलेंस तथा अन्य बेहतर विकल्पों पर विचार करें तथा बारीकी से उसका होमवर्क करते हुए प्रस्ताव तैयार करें।

इस दौरान सचिव शैलेश बगौली, बृजेश कुमार संत, पुलिस महानिरीक्षक निलेश आनंद भरणे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Brijesh Kumar SantChief Secretary Anand BardhanDehradunInspector General of Police Nilesh Anand BharaneNewsPolice DepartmentSecretary Shailesh BagauliState Road Safety Fund Management CommitteeTransport DepartmentUttarakhand.
Previous Post

मुख्यमंत्री  धामी ने किया चंपावत जिले के विकास को ₹115.23 करोड़ की 43 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास ,मॉडल जिला बनने की ओर चम्पावत

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत सड़क मार्ग से किया दौरा, गांव-गांव में किया जनसंवाद और विकास कार्यों का लिया जायजा

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत सड़क मार्ग से किया दौरा, गांव-गांव में किया जनसंवाद और विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत सड़क मार्ग से किया दौरा, गांव-गांव में किया जनसंवाद और विकास कार्यों का लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.