• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

दिवाली के दिन वायु गुणवत्ता में रहा सुधार, प्रमुख शहरों की हवा पहले से कहीं अधिक रही साफ

Mintwire by Mintwire
25/10/2025
in उत्तराखंड
0
दीपावली पर हाई अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी सभी स्वास्थ्य सेवाएँ

देहरादून : उत्तराखण्ड में इस वर्ष दीपावली के अवसर पर वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। तकनीक आधारित उपायों, प्रशासनिक सक्रियता और नागरिकों के सहयोग से राज्य के प्रमुख शहरों की हवा पहले से कहीं अधिक स्वच्छ रही। अधिकांश शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) इस बार मध्यम या संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया, जो पिछले साल की तुलना में बड़ा सुधार है।

दीपावली 2025 (20 अक्टूबर) को दर्ज प्रमुख शहरों के AQI स्तर के अनुसार देहरादून में 128 (मध्यम), ऋषिकेश 54 (संतोषजनक), टिहरी 66 (संतोषजनक), काशीपुर 168 (मध्यम), रुड़की 190 (मध्यम), हल्द्वानी 198 (मध्यम) एवं नैनीताल में 111 (मध्यम) रहा। जबकि दीपावली 2024 में यह स्तर कई शहरों में खराब श्रेणी में था, देहरादून में 269 (खराब), काशीपुर 269 (खराब), एवं ऋषिकेश में 175 (मध्यम) था।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल त्योहारों में ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष स्वच्छ वायु सुनिश्चित करना है। इस वर्ष के परिणाम यह साबित करते हैं कि नवाचार, जागरूकता और सामूहिक भागीदारी से वास्तविक परिवर्तन संभव है।

उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UKPCB) के अध्यक्ष श्री आर. के. सुधांशु ने कहा कि इस वर्ष की स्वच्छ दीपावली सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। ड्रोन से जल छिड़काव, नई यांत्रिक स्वीपिंग मशीनें और विद्यालयों-कॉलेजों में चलाए गए जन-जागरूकता अभियानों ने ठोस असर दिखाया है।

देहरादून में ड्रोन आधारित वॉटर स्प्रिंकलिंग से PM₁₀ स्तर को नियंत्रित किया गया, जबकि देहरादून और ऋषिकेश में यांत्रिक स्वीपिंग मशीनों की तैनाती, जो राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा भारत सरकार के सहयोग से क्रय की गईं, ने सड़कों की धूल में उल्लेखनीय कमी की।

Tags: Air QualityAir Quality IndexChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunHaldwaniKashipurNainital)NewsRishikeshRoorkeeTehriUttarakhand Pollution Control Board Chairman R. Of. SudhanshuUttarakhand.
Previous Post

गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री धामी ने की गौ माता की पूजा-अर्चना

Next Post

कपाट बंदी पर मुख्यमंत्री धामी केदारनाथ धाम पहुंचे, तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं से संवाद

Next Post
कपाट बंदी पर मुख्यमंत्री धामी केदारनाथ धाम पहुंचे, तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं से संवाद

कपाट बंदी पर मुख्यमंत्री धामी केदारनाथ धाम पहुंचे, तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं से संवाद

Please login to join discussion

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire