• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने सुबह-सवेरे राजपुर रोड के सौंदर्यीकरण कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों व मजदूरों से की बातचीत

Mintwire by Mintwire
27/10/2025
in उत्तराखंड
0
एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने सुबह-सवेरे राजपुर रोड के सौंदर्यीकरण कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों व मजदूरों से की बातचीत

देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी अपने सक्रिय नेतृत्व और अनुकरणीय कार्यशैली के लिए लगातार चर्चा में हैं। शहर के सौंदर्यीकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए वे छुट्टी के दिन भी काम पर जुटे रहे। रविवार को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सुबह-सवेरे राजपुर रोड और दिलाराम चौक क्षेत्र में विकास कार्यों का स्वयं निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया।

शहर के मुख्य मार्गों को नया रूप देने में जुटा एमडीडीए

एमडीडीए इन दिनों राजधानी की प्रमुख सड़कों को सुंदर और आकर्षक बनाने में लगा है। राजपुर रोड पर डिवाइडरों की पेंटिंग, पौधरोपण और दीवारों पर भित्तिचित्र (म्यूरल आर्ट) बनाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। दिलाराम चौक से हाथीबड़कला तक की दीवारें अब रंग-बिरंगी पेंटिंग से सजी हैं, जो राहगीरों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही हैं। प्राधिकरण का उद्देश्य है कि देहरादून का हर कोना “क्लीन एंड ग्रीन सिटी” की पहचान को दर्शाए।

विकास कागजों पर नहीं, सड़कों पर दिखना चाहिए

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों और काम में जुटे मजदूरों से बातचीत की। उन्होंने कार्य की गति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए स्पष्ट कहा कि विकास केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसे सड़कों, दीवारों और नागरिक जीवन में महसूस किया जा सके, यही एमडीडीए का लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरी की जाएं। साथ ही स्थानीय कलाकारों और नागरिकों को भी इस अभियान में जोड़े जाने की बात कही।

अधिकारियों और कर्मचारियों में बढ़ा उत्साह

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की मैदान पर मौजूदगी से कार्यस्थल पर तैनात कर्मचारियों और मजदूरों में खासा उत्साह दिखा। कामगारों ने बताया कि अधिकारी खुद स्थल पर आकर पूछते हैं, तो कार्य के प्रति जिम्मेदारी और जोश दोनों बढ़ जाते हैं। एमडीडीए अब राजपुर रोड के बाद दिलाराम चौक, हाथीबड़कला, ईसी रोड, सहारनपुर रोड और आईएसबीटी क्षेत्र में भी इसी तर्ज पर सौंदर्यीकरण कार्य शुरू करने जा रहा है।

देहरादून को मिलेगी नई पहचान

IAS बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून सिर्फ राजधानी नहीं, बल्कि उत्तराखंड की पहचान है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य देहरादून को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और खूबसूरत शहर बनाना है। नागरिकों की भागीदारी के बिना यह संभव नहीं। एमडीडीए की ओर से किए जा रहे ये प्रयास अब शहर की सूरत में स्पष्ट रूप से नजर आने लगे हैं। दीवारों पर रंग चढ़ रहे हैं, डिवाइडरों पर पौधे मुस्कुरा रहे हैं और देहरादून एक बार फिर “सुंदर शहर, बेहतर जीवन” के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।

Tags: DehradunEnvironment ProtectionMDDA Vice President Banshidhar TiwariMussoorie-Dehradun Development AuthorityNewsRajpur RoadUttarakhand.
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने दिए सेब उत्पादक किसानों की सब्सिडी तत्काल वितरित करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की बैठक

Next Post

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिए निर्देश रजत जयंती पर प्रदेश की महिलाओं पर केंद्रित एक विशेष आयोजन की तैयारी

Next Post
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिए निर्देश रजत जयंती पर प्रदेश की महिलाओं पर केंद्रित एक विशेष आयोजन की तैयारी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिए निर्देश रजत जयंती पर प्रदेश की महिलाओं पर केंद्रित एक विशेष आयोजन की तैयारी

Please login to join discussion

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire