• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

सर्दियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति को यूपीसीएल ने शुरू की कसरत

Mintwire by Mintwire
27/10/2025
in उत्तराखंड
0
सर्दियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति को यूपीसीएल ने शुरू की कसरत

देहरादून : उत्तराखण्ड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने आगामी शीतकालीन मौसम के साथ-साथ ‘ला नीना’ (La Nina) की संभावित परिस्थितियों के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने हेतु सभी फील्ड अधिकारियों को आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

प्रबंध निदेशक ने कहा है कि राज्य में आगामी दिनों में अत्यधिक ठंड, नमी, कोहरा, वर्षा एवं बर्फबारी जैसी प्रतिकूल स्थितियों की आशंका है, जिसका विद्युत वितरण प्रणाली पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसी परिस्थितियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पहले ही इंतजाम किए जाने की आवश्यकता है। इस क्रम में प्रत्येक विद्युत वितरण खंड को निर्देश दिया कि वह विद्युत नेटवर्क की मॉनिटरिंग कर आवश्यक तकनीकी कार्य पूर्ण कर लें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था को मौसम के अनुरूप मजबूत किया जा सके।

सभी 33/11 के.वी. उपकेंद्रों, फीडरों एवं ट्रांसफार्मरों का विशेष निरीक्षण कर निवारक रख-रखाव (Preventive Maintenance) कार्य पूर्ण किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि ट्रांसफार्मर, ट्राली, केबल, कंडक्टर, इन्सुलेटर आदि सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल की जा सके।

प्रबंध निदेशक की ओर से जारी निर्देश के अनुसार फील्ड स्तर पर आपातकालीन मरम्मत दलों (Emergency Teams) को सक्रिय रखते हुए आवश्यक उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए। शीत ऋतु में बढ़ती विद्युत मांग को ध्यान में रखते हुए लोड प्रबंधन की नियमित मॉनिटरिंग तथा लाइन लॉस नियंत्रण हेतु भी निर्देश दिए गए हैं।

सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तैयारियों की स्थिति की साप्ताहिक रिपोर्ट मुख्यालय को प्रेषित करें, ताकि राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। लोगों से अपील की गई है कि वर्षा, हिमपात या तूफान की स्थिति में खुले विद्युत तारों या टूटे पोल के समीप न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी विद्युत कार्यालय या 1912 पर तुरंत सूचना दें।

Tags: DehradunNewsUPCL Managing Director Anil KumarUttarakhand Power Corporation LimitedUttarakhand.
Previous Post

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी 163.52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Next Post

धामी सरकार के चार वर्ष : उपलब्धियाँ और विकास की दिशा

Next Post
धामी सरकार के चार वर्ष : उपलब्धियाँ और विकास की दिशा

धामी सरकार के चार वर्ष : उपलब्धियाँ और विकास की दिशा

Please login to join discussion

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire