Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

पांच दिवसीय संरक्षित खेती पर प्रशिक्षण बस को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

Mintwire by Mintwire
27/10/2025
in उत्तराखंड
0
पांच दिवसीय संरक्षित खेती पर प्रशिक्षण बस को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

देहरादून: देहरादून के 28 प्रगतिशील सब्जी उत्पादक कृषकों के समूह को प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में पांच दिवसीय संरक्षित खेती पर प्रशिक्षण हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि पॉलीहाउस के माध्यम से सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस प्रकार के व्यवहारिक प्रशिक्षण से कृषक नई तकनीकों से परिचित होकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संरक्षित खेती राज्य के कृषकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभा रही है।

इस प्रशिक्षण दल का नेतृत्व तहसीन खान एवं नूतन राणा, सहायक विकास अधिकारी, देहरादून द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में नाबार्ड योजनान्तर्गत 50 से 500 वर्गमीटर पॉलीहाउस हेतु कृषकों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है, जिसमें अब तक 300 कृषकों द्वारा 20 प्रतिशत कृषकांश जमा किया जा चुका है। प्रशिक्षण दल में देहरादून से 8, सहसपुर से 2, डोईवाला से 3, रायवाला से 4, विकासनगर से 2, कालसी से 3 तथा सहिया, त्यूनी, कोटी कनासर, चकराता, लांघा व थानों से एक-एक कृषक शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान कैन्ट विधायक सविता कपूर, उत्तराखंड ऑर्गेनिक बोर्ड के सदस्य निरंजन डोभाल, मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी सहित अनेक काश्तकार उपस्थित रहे।

Tags: Agriculture and Horticulture Minister Ganesh JoshiCantt MLA Savita KapoorChief Horticulture Officer DK TiwariDehradunGovind Ballabh Pant University of Agriculture and TechnologyNewsPantnagarUttarakhand Organic Board member Niranjan DovalUttarakhand.
Previous Post

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिए निर्देश रजत जयंती पर प्रदेश की महिलाओं पर केंद्रित एक विशेष आयोजन की तैयारी

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.