• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी से हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने की भेंट

Mintwire by Mintwire
28/10/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री धामी से हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने की भेंट

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। इस दौरान बिंद्रा ने हेमकुंट साहिब यात्रा व्यवस्थाओं में सहयोग के लिये मुख्यमंत्री, राज्य सरकार तथा स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के विशेष सहयोग एवं व्यवस्था हेतु समय-समय पर दिए गये निर्देशों के फलस्वरूप श्री हेमकुंट साहिब यात्रा सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस वर्ष भारत तथा विश्व भर से रिकॉर्ड संख्या में 2,75,000 श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में सम्मिलित हुए। प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों के बावजूद यात्रा का कुशलतापूर्वक प्रबंधन किया गया। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था व सुविधाओं तथा समन्वय हेतु किये प्रयासों के लिये श्रद्धालुओं द्वारा व्यापक सराहना की गयी। श्री बिंद्रा ने आगामी यात्राओं के लिए आधारभूत संरचना तथा लॉजिस्टिक्स संबंधी कुछ महत्वपूर्ण सुधारों पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया कि अगली यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व आवश्यक कदम प्राथमिकता के साथ उठाए जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे चारधाम के साथ ही श्री हेमकुंट साहिब यात्रा का भी बड़ा महत्व है। हिमालय की ऊंचाई पर स्थित यह पावन स्थल राज्य की पहचान है। राज्य सरकार द्वारा राज्य के तीर्थ स्थलों का विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक रोपवे बनने से इस हिमालयी क्षेत्र की यात्रा और अधिक सुगम हो जायेगी।

ज्ञातव्य है कि हेमकुंट साहिब यात्रा प्रारंभ होने से मात्र दो माह पूर्व गोविंदघाट को हेमकुंट यात्रा मार्ग से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पुल भारी भूस्खलन में पूर्णतः ध्वस्त हो गया था। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रत्यक्ष हस्तक्षेप तथा प्रभावी नेतृत्व में समय से पूर्व नया घाटी पुल बनकर तैयार हो गया, जिससे संकट टल गया तथा श्रद्धालुओं का निरंतर आवागमन सुनिश्चित हुआ।

ट्रस्ट के अध्यक्ष ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत वर्ष को राज्य में भव्य रूप से मनाने तथा प्रत्येक नागरिक को गुरु महाराज के धर्म एवं मानवता की रक्षा हेतु किए गए अद्वितीय बलिदान से अवगत कराने के निर्देश जारी करने के लिये भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के सतत मार्गदर्शन में हेमकुंट साहिब यात्रा विश्वास, एकता तथा निर्बाध तीर्थ प्रबंधन का प्रतीक बनकर और अधिक उन्नत होगी।

Tags: Chief Minister Pushkar Singh DhamDehradunGurudwara Shri Hemkunt Sahib Management Trust President Narendra Jeet Singh BindraHemkunt Sahib YatraNewsState GovernmentUttarakhand.
Previous Post

राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती उत्सव में आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, अधिकारियों ने FRI में की तैयारियों की समीक्षा

Next Post

राष्ट्रपति की प्रस्तावित दून यात्रा को लेकर सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक, राष्ट्रपति उद्यान सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

Next Post
राष्ट्रपति की प्रस्तावित दून यात्रा को लेकर सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक, राष्ट्रपति उद्यान सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

राष्ट्रपति की प्रस्तावित दून यात्रा को लेकर सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक, राष्ट्रपति उद्यान सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

Please login to join discussion

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire