Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

मुख्यमंत्री धामी ने किया मुख्यमंत्री आवास में प्रवासी उत्तराखंडी अतिथियों का आत्मीय स्वागत

Mintwire by Mintwire
06/11/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री धामी ने किया मुख्यमंत्री आवास में प्रवासी उत्तराखंडी अतिथियों का आत्मीय स्वागत

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में रात्रि भोज पर पधारे देश भर के विभिन्न राज्यों में निवासरत प्रवासी उत्तराखण्डियों का भावपूर्ण स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “आप भले ही दूर हों, लेकिन दिल से हमेशा उत्तराखण्ड से जुड़े हैं। आप हमारी शक्ति हैं, हमारी वैश्विक पहचान हैं।”

उपस्थित प्रवासी उत्तराखण्डवासियों ने अपने अनुभवों, भावनाओं और प्रदेश के विकास से जुड़ी अपेक्षाओं को साझा किया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रत्येक प्रतिभागी से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी बातों को सुना और कहा कि सरकार “ग्लोबल उत्तराखण्ड विजन” को मिशन मोड में आगे बढ़ा रही है, ताकि विश्वभर में फैले उत्तराखण्डियों का सामर्थ्य राज्य निर्माण में जुड़ सके।

कार्यक्रम में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने कहा कि पहली बार इस स्तर पर सरकार ने प्रवासियों के अनुभव और योगदान को सम्मान दिया है। उन्होंने राज्य में तेज़ी से हो रहे विकास, निवेश बढ़ने, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और युवाओं के लिए नए अवसरों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखण्ड की प्रतिभा और संस्कृति वैश्विक स्तर पर चमके, प्रवासियों के लिए नीति और सुविधा तंत्र और मजबूत किया जाए, उद्योग, शिक्षा, स्टार्टअप और पर्यटन में साझेदारी बढ़े| उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में प्रवासी उत्तराखण्डियों के लिए डिजिटल कनेक्ट प्लेटफ़ॉर्म, ग्लोबल नेटवर्किंग फोरम और स्पेशल पार्टनरशिप नीति तैयार की जाएगी।

Tags: Chief Minister Pushkar Singh DhamiChief Minister's residenceDehradunNewsOverseas UttarakhandisUttarakhand.
Previous Post

विश्व कप विजेता स्नेह राणा को मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर दी बधाई, की ₹50 लाख देने की घोषणा

Next Post

सार्वजनिक उपक्रमों/निगमों/निकायों में कार्यरत कार्मिकों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते का मुख्यमंत्री धामी का दिया अनुमोदन

Next Post
उत्तराखंड में “ग्रीन सेस” के तहत बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूला जाएगा टैक्स

सार्वजनिक उपक्रमों/निगमों/निकायों में कार्यरत कार्मिकों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते का मुख्यमंत्री धामी का दिया अनुमोदन

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.