Thursday, August 6, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद बढ़ाने के लिए केंद्र को पत्र लिखकर की मांग

Mintwire by Mintwire
06/11/2025
in उत्तराखंड
0
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद बढ़ाने के लिए केंद्र को पत्र लिखकर की मांग

देहरादून: उत्तराखंड में इस वर्ष धान की बंपर पैदावार को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर धान खरीद का मौजूदा लक्ष्य 7.50 लाख मीट्रिक टन से और बढ़ाने की मांग की है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्य में अब तक 4.99 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद पूरी हो चुकी है और लगभग 2.70 लाख किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ ले चुके हैं। राज्य भर में 750 खरीद केंद्रों पर किसानों से धान खरीदी जा रही है।

रेखा आर्य ने बताया कि उधम सिंह नगर में इस साल प्रति हेक्टेयर धान की पैदावार स्थापित मानक के मुकाबले काफी ज्यादा रही है और इस बारे में वहां के जिलाधिकारी ने विभाग को पत्र लिखकर सूचित किया था। इसे देखते हुए विभागीय अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री ने निर्देशित किया था कि केंद्र सरकार से संपर्क कर लक्ष्य को बढ़ाने की कोशिश की जाए।

इसके बाद बुधवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव एवं फैनई ने केंद्र सरकार में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर राज्य का धान खरीद लक्ष्य 2 लाख मैट्रिक टन और बढ़ाने की मांग की है।

Tags: Central GovernmentDehradunFood and Civil Supplies Minister Rekha AryaNewsPaddy ProcurementState GovernmentUdham Singh NagarUttarakhand.
Previous Post

देश को खेल महाशक्ति बनाना हो लक्ष्य : खेल मंत्री रेखा आर्या

Next Post

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.