Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया पदक विजेताओं को सम्मानित

Mintwire by Mintwire
08/11/2025
in उत्तराखंड
0
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया पदक विजेताओं को सम्मानित

हल्द्वानी : खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आंचल मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा किया गया था।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में रेखा आर्य ने कहा कि मैराथन हमें फिटनेस, लगातार परिश्रम और प्रत्येक परिस्थिति में उम्मीद का दामन थामे रखने की सीख देती है। युवाओं को इन सभी गुणों को अपने अंदर विकसित करना चाहिए, जिससे वह प्रदेश और देश की विकास यात्रा में सहयात्री बन सकें।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए युवाओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि इस बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए सरकार हर तरह से खिलाड़ियों को समर्थन दे रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दी जा रही है, साथ ही अन्य सरकारी नौकरियों में भी उन्हें 4% आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है।

मैराथन दौड़ में बालक और बालिका वर्ग में पूजा बिष्ट और नीरज नेगी प्रथम स्थान पर रहे, जबकि मेघा गोस्वामी और तुषार ने दूसरा स्थान हासिल किया । अनु भट्ट और सौरभ रावत तीसरे स्थान पर रहे । इन सभी को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुमका, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीपेंद्र कोश्यारी, मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, गोपाल सिंह गंगोला, लीला बिष्ट, त्रिलोक सिंह, प्रकाश गाजुला, दीपा रैक्वाल, गोविंद मेहता, दीपा बिष्ट, अशोक जोशी सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

Tags: Former MLA Naveen Chandra DumkaGopal Singh GangolaHaldwaniLeela BishtMandal President Paan Singh MewariMilk Union President Mukesh BoraNewsSports Minister Rekha AryaState General Secretary Yuva Morcha Deependra KoshyariTrilok SinghUttarakhand State EstablishmentUttarakhand.
Previous Post

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपना काफिला रुकवा कर बच्चों के साथ कुछ देर खेला वॉलीबॉल, नियमित अभ्यास के लिए किया प्रोत्साहित 

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड राज्य के शहीद आंदोलनकारियों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड राज्य के शहीद आंदोलनकारियों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड राज्य के शहीद आंदोलनकारियों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.