• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर में सहकारिता मेले का किया उद्घाटन

Mintwire by Mintwire
14/11/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर में सहकारिता मेले का किया उद्घाटन

टनकपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित “सहकारिता मेला” का विधिवत शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान, टनकपुर में फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे किसान, युवा और महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकते हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सहकारिता की भावना को ग्राम्य जीवन से लेकर शहरी समाज तक पहुँचाने की दिशा में अत्यंत सराहनीय पहल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के कृषकों को प्रोत्साहन स्वरूप चार कास्तकारों को प्रत्येक को ₹1–1 लाख के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगे बढ़कर अन्य किसानों के लिए उदाहरण बनने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद चंपावत को ₹8,810.90 लाख की कुल 08 विकास योजनाओं की सौगात दी। जिनमें ₹2,478.56 लाख की 03 योजनाओं का लोकार्पण और ₹6,332.34 लाख की 05 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के ग्राम नायकगोठ से हनुमानगढ़ी-खेतखेड़ा-थ्वालखेड़ा मोटर मार्ग पर निर्मित 125 मीटर स्पान आर्च मोटर सेतु, चंपावत के आंतरिक संपर्क मार्गों का हॉट मिक्स द्वारा सुधार और कलेक्ट्रेट भवन का कुमाऊँनी शैली में पुनर्निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने तहसील कार्यालय चंपावत भवन का निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के तहत वाटरशेड विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “इन परियोजनाओं से चंपावत के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे ग्रामीण आजीविका सशक्त होगी, क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा।”

इस अवसर पर दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा और भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत साहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: BJP District President Govind SamantBlock Chief Anchala BohraChief Minister Pushkar Singh DhamiCooperative Department UttarakhandDistrict Panchayat President Anand Singh AdhikariMunicipality President Vipin KumarNewsresponsible Shyam Narayan PandeyTanakpurUttarakhand.
Previous Post

Delhi Blast में उत्तराखंड का युवक भी घायल, सीएम धामी ने की परिजनों को किया फोन

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत को दी बड़ी सौगात, पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा, कहा- रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर प्रदान करेगा

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत को दी बड़ी सौगात, पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा, कहा- रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर प्रदान करेगा

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत को दी बड़ी सौगात, पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा, कहा- रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर प्रदान करेगा

Please login to join discussion

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire