• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

गृह सचिव शैलेश बगौली ने बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के दिए निर्देश 

Mintwire by Mintwire
15/11/2025
in उत्तराखंड
0
गृह सचिव शैलेश बगौली ने बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के दिए निर्देश 

देहरादून : गृह सचिव शैलेश बगौली ने सचिवालय में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने उत्तराखण्ड के सभी क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा बॉर्डर एरिया में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

गृह सचिव ने कहा कि राज्यों के बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहे। साथ ही इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी विशेष सावधानी बरती जाए। उन्होंने राज्य के सभी बॉर्डर क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर ANPR कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए, जिससे संदिग्ध वाहनों की ट्रैकिंग और निगरानी अधिक प्रभावी हो सकेगी।

गृह सचिव ने प्रमुख पर्यटन स्थलों पर चेकिंग अभियान में तेजी लाने, तथा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। शहरों और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की संपूर्ण व्यवस्था और उनकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। गृह सचिव ने सभी सरकारी दफ्तरों के आसपास क्षेत्र को सीसीटीवी से आच्छादित करने के भी निर्देश दिए।

गृह सचिव ने कहा कि राज्यवासियों और पर्यटकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक मैनपावर, टेक्नोलॉजी या अन्य संसाधनों की आवश्यकता होने पर तुरंत मुख्यालय और शासन को अवगत करवाएं।

इस दौरान बैठक में एडीजी अभिनव कुमार, वी. मुर्गेशन तथा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Tags: ADG Abhinav KumarDehradunDistrict MagistrateHome Secretary Shailesh BagauliNewsSuperintendent of PoliceSuperintendents of PoliceUttarakhand.V. Murgashan
Previous Post

73वें राजकीय औद्योगिक विकास और सांस्कृतिक मेले का मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन

Next Post

दिल्ली में विभागीय सचिवों के साथ मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने राज्य हित से जुड़े विषयों पर की चर्चा

Next Post
दिल्ली में विभागीय सचिवों के साथ मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने राज्य हित से जुड़े विषयों पर की चर्चा

दिल्ली में विभागीय सचिवों के साथ मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने राज्य हित से जुड़े विषयों पर की चर्चा

Please login to join discussion

Recent Posts

  • Asian Games 2026 Day 2: भारत की शानदार शुरुआत, शूटिंग में 2 सिल्वर; क्रिकेट फाइनल में पहुंचा, हॉकी में 19-0 की जीत 20/09/2026
  • उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट का पैसा, सीएम धामी की बड़ी घोषणा 20/09/2026
  • मुंबई में तेज रफ्तार BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत, एक गंभीर 20/09/2026
  • Weather Alert: 20 सितंबर को 21 राज्यों में बारिश-आंधी का दावा, लेकिन IMD के ताजा अपडेट में यूपी-उत्तराखंड के लिए कोई चेतावनी नहीं 20/09/2026
  • संभल में पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका, परिवारों ने लगाया हत्या का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 19/09/2026
  • जनगणना 2027: पौड़ी में कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना 19/09/2026
  • DUSU Election Result 2026: यश डबास बने अध्यक्ष, ABVP ने जीती 3 सीटें… दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष 19/09/2026
  • एकेश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बहुउद्देशीय शिविर, 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण 19/09/2026
  • कोटद्वार में MSME योजनाओं पर सेमिनार, उद्यमियों को वित्तीय मदद और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी 19/09/2026
  • दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या की; आरोपी हिरासत में 19/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire