• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

राजाजी टाइगर रिज़र्व में सफारी सीजन शुरू, वन्यजीव प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय

Mintwire by Mintwire
15/11/2025
in उत्तराखंड
0
राजाजी टाइगर रिज़र्व में सफारी सीजन शुरू, वन्यजीव प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय

देहरादून:  लंबे इंतजार के बाद राजाजी टाइगर रिज़र्व में पर्यटकों के लिए सफारी सीजन आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। रिज़र्व के सभी प्रमुख पर्यटन गेट खोल दिए गए, जिनमें मोतीचूर, चीला, रानीपुर और मोहंड रेंज शामिल हैं। यह क्षेत्र देश-विदेश के वन्यजीव प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है।

मोतीचूर रेंज में उद्घाटन से पहले पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद रेंज अधिकारी महेश सेमवाल और वार्डन सरिता भट्ट ने रिबन काटकर पर्यटन गतिविधियों की औपचारिक शुरुआत की। वहीं चीला रेंज में वार्डन चित्रांजलि नेगी, रेंज अधिकारी बी.डी. तिवारी और रेंज अधिकारी राजेश जोशी ने सफारी मार्ग को खोलते हुए सीजन का उद्घाटन किया।

इस वर्ष मोतीचूर रेंज में पर्यटकों के स्वागत के लिए नया रिसेप्शन सेंटर तैयार किया गया है। साथ ही वन्यजीवों और आगंतुकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं।

पार्क प्रशासन ने इस सीजन में प्रवेश शुल्क में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है। मोतीचूर रेंज अधिकारी महेश सेमवाल के अनुसार भारतीय पर्यटक से 150 रुपये, विदेशी पर्यटक से 600 रुपये, भारतीय वाहनों से 250 रुपये और विदेशी वाहनों से 500 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। छात्र समूहों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
वन विश्राम भवन का किराया 1000 रुपये तथा व्यावसायिक कैमरे का शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

वन्यजीव संरक्षण के दृष्टिगत मोतीचूर रेंज में अनियमित (डग्गामार) वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। केवल पंजीकृत टैक्सी और अधिकृत वाहन ही जंगल सफारी के लिए प्रवेश कर सकेंगे। पार्क प्रशासन ने साफ किया है कि बिना रजिस्टर्ड वाहन के किसी भी पर्यटक को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी

Tags: ChillaDehradunMohand RangeMotichurMotichur Range Officer Mahesh SemwalNewsRajaji Tiger ReserveRange Officer B.D. TiwariRange Officer Rajesh JoshiRanipurSafari SeasonUttarakhand.Warden Chitranjali NegiWarden Sarita Bhatt
Previous Post

सिटी फॉरेस्ट पार्क मुख्यमंत्री धामी की दूरदृष्टि और हरित-शहरी विकास की सोच का परिणाम- एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी

Next Post

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय वार्षिक कृषि महोत्सव – एग्रीफेस्ट 2025 का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ 

Next Post
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय वार्षिक कृषि महोत्सव – एग्रीफेस्ट 2025 का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ 

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय वार्षिक कृषि महोत्सव – एग्रीफेस्ट 2025 का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ 

Please login to join discussion

Recent Posts

  • Asian Games 2026 Day 2: भारत की शानदार शुरुआत, शूटिंग में 2 सिल्वर; क्रिकेट फाइनल में पहुंचा, हॉकी में 19-0 की जीत 20/09/2026
  • उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट का पैसा, सीएम धामी की बड़ी घोषणा 20/09/2026
  • मुंबई में तेज रफ्तार BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत, एक गंभीर 20/09/2026
  • Weather Alert: 20 सितंबर को 21 राज्यों में बारिश-आंधी का दावा, लेकिन IMD के ताजा अपडेट में यूपी-उत्तराखंड के लिए कोई चेतावनी नहीं 20/09/2026
  • संभल में पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका, परिवारों ने लगाया हत्या का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 19/09/2026
  • जनगणना 2027: पौड़ी में कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना 19/09/2026
  • DUSU Election Result 2026: यश डबास बने अध्यक्ष, ABVP ने जीती 3 सीटें… दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष 19/09/2026
  • एकेश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बहुउद्देशीय शिविर, 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण 19/09/2026
  • कोटद्वार में MSME योजनाओं पर सेमिनार, उद्यमियों को वित्तीय मदद और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी 19/09/2026
  • दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या की; आरोपी हिरासत में 19/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire