• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

 सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी घोषणाएँ, जनरल बिपिन चंद्र जोशी के नाम पर रखा जाएगा हॉस्टल का नाम 

Mintwire by Mintwire
12/12/2025
in उत्तराखंड
0
 सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी घोषणाएँ, जनरल बिपिन चंद्र जोशी के नाम पर रखा जाएगा हॉस्टल का नाम 

पिथौरागढ़ : कृषि, ग्राम्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कुमाऊं भ्रमण के दौरान पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के पूर्व सैनिकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मंत्री जोशी ने घोषणा की कि हल्द्वानी में शहीदों के आश्रितों और उनके बच्चों के लिए एक हॉस्टल का निर्माण जल्द किया जाएगा, जिसका नाम जनरल बिपिन चंद्र जोशी के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही जिले के पूर्व सैनिकों के लिए एक मिलन केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की, जिससे पूर्व सैनिकों को संवाद और सहयोग का सशक्त मंच मिल सकेगा।

इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ स्थित जनरल बी.सी. जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पहुंचकर स्वर्गीय जनरल बी.सी. जोशी की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जनरल बी.सी. जोशी भारतीय सेना में अद्वितीय नेतृत्व, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक रहे हैं तथा उनका जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इसके बाद मंत्री जोशी ने डीडीहाट स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का निरीक्षण किया और जनपद में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। सैनिक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि पूर्व एवं सेवारत सैनिकों तथा सैनिक विधवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए पाँचों ब्लॉक प्रतिनिधि नियमित भ्रमण कर रहे हैं। बताया गया कि नए सैनिक कल्याण कार्यालय भवन के निर्माण हेतु 744.08 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब तक 172 पेंशन मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सैनिकों तथा उनके आश्रितों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

अपने भ्रमण के दौरान डीडीहाट पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।

अपने पैतृक गांव छनपट्टा पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। मंत्री जोशी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया तथा शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान विभाग अधिकारियों को सचल दल केंद्रों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने और किसानों को खाद व दवाइयां समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

डीडीहाट आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को लेकर मंत्री जोशी ने पीएमजीएसवाई अधिकारियों को आदिचेरा–हुनेरा, देवीसोना–गराली, सानदेव–चोबाटी–अदलगांव, आदिचोरा–सीढ़ी और डीडीहाट–पम्पश्यारी मोटर मार्गों के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि सभी संबंधित प्रस्ताव शासन को भेज दिए गए हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, कल्पना देवलाल, जिला पंचायत सदस्य कमला जुयाल, सी.एस. भाटी, से.नि. कर्नल करम सिंह बिष्ट, अध्यक्ष मयूख भट्ट, एसडीएम मंजीत सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के.एस. बिष्ट, कैप्टन सुरेंद्र सिंह, अर्जुन अवॉर्डी तथा कृषि एवं ग्राम विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

The post  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी घोषणाएँ, जनरल बिपिन चंद्र जोशी के नाम पर रखा जाएगा हॉस्टल का नाम  first appeared on doonvoice.

Previous Post

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री धामी ने जाना मरीजों का हाल

Next Post

देवराड़ी तल्ली में घास लेने गयी महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल महिला को तत्काल मिला उच्च स्तरीय उपचार,  जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई से एयरलिफ्ट कर पहुंचाया गया एम्स

Next Post
देवराड़ी तल्ली में घास लेने गयी महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल महिला को तत्काल मिला उच्च स्तरीय उपचार,  जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई से एयरलिफ्ट कर पहुंचाया गया एम्स

देवराड़ी तल्ली में घास लेने गयी महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल महिला को तत्काल मिला उच्च स्तरीय उपचार,  जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई से एयरलिफ्ट कर पहुंचाया गया एम्स

Please login to join discussion

Recent Posts

  • देशभर में बारिश का दौर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी 17/09/2026
  • PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन, वडनगर-वाराणसी से निकलेंगी ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्राएं 16/09/2026
  • मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत चिंतित, सऊदी अरब की संप्रभुता पर हमलों की निंदा 16/09/2026
  • लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा 16/09/2026
  • शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’ 16/09/2026
  • ₹11 का प्रोडक्ट, ₹325 MRP! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर तुकाराम मुंढे ने उठाए सवाल 16/09/2026
  • रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप 16/09/2026
  • विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर! दिल्ली-UP_उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 16/09/2026
  • उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों की बनेगी सूची 16/09/2026
  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire