• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

स्वदेशी उद्यमिता का आधार है महिलाएं : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या

Mintwire by Mintwire
12/12/2025
in उत्तराखंड
0
स्वदेशी उद्यमिता का आधार है महिलाएं : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या

देहरादून : परेड ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी महोत्सव उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने महिला सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की महिला उद्यमियों को सम्मानित भी किया।

स्मृति विकास संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाएं हमारे स्वदेशी अभियान का आधार है, क्योंकि उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पाद देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वदेशी के भाव को अपने रोजमर्रा के आचरण और दिनचर्या में शामिल करना होगा तभी देश स्वदेशी आंदोलन पर आगे बढ़ सकेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर हम भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो इसमें स्वदेशी उत्पादों और कौशल की सबसे बड़ी भूमिका रहने वाली है । उन्होंने कहा कि एक समय में स्वदेशी आंदोलन ने हमारे देश को आजादी दिलाने में योगदान किया था लेकिन अब समय है कि हम इस आजादी को और मजबूत और सुरक्षित बनाएं। यह भी स्वदेशी के भाव को मजबूत करने से ही संभव हो सकेगा।

कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिला उद्यमियों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सिंह, संस्कृति विभाग से मधु भट्ट, बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य नमिता मंमगाई, उत्तरांचल महिला संगठन अध्यक्ष साधना शर्मा, नीति कांडपाल, सुविधा स्टोर से अमिता व विभिन्न स्कूलों की छात्राएं उपस्थित रही।

The post स्वदेशी उद्यमिता का आधार है महिलाएं : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या first appeared on doonvoice.

Previous Post

हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के माध्यम से हमारे पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रही है व्यापक पहचान – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Next Post

स्व. जनरल बी.सी. जोशी की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि 

Next Post
स्व. जनरल बी.सी. जोशी की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि 

स्व. जनरल बी.सी. जोशी की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि 

Please login to join discussion

Recent Posts

  • देशभर में बारिश का दौर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी 17/09/2026
  • PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन, वडनगर-वाराणसी से निकलेंगी ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्राएं 16/09/2026
  • मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत चिंतित, सऊदी अरब की संप्रभुता पर हमलों की निंदा 16/09/2026
  • लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा 16/09/2026
  • शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’ 16/09/2026
  • ₹11 का प्रोडक्ट, ₹325 MRP! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर तुकाराम मुंढे ने उठाए सवाल 16/09/2026
  • रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप 16/09/2026
  • विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर! दिल्ली-UP_उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 16/09/2026
  • उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों की बनेगी सूची 16/09/2026
  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire