• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

Mintwire by Mintwire
13/12/2025
in उत्तराखंड
0
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून : उत्तराखंड में जल्द इंटीग्रेटेड पैक हाऊस बनने जा रहा है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस संबंध में उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को विभागीय कैलेंडर के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड में जल्द बनेगा इंटीग्रेटेड पैक हाऊस

बैठक के दौरान अधिकारियों ने विभागीय मंत्री को बताया कि राज्य में उत्पादित फसलों के निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल्द ही प्रदेश में इंटीग्रेटेड पैक हाउस का निर्माण किया जाएगा। मंत्री ने इस परियोजना से संबंधित सभी कागजी कार्यवाही को समयबद्ध रूप से पूरा कर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि इंटीग्रेटेड पैक हाऊस बनने से किसानों की फसलों की गुणवत्ता और बाजार में उनकी प्रतिस्पर्धा दोनों में बड़ा सुधार होगा।

उत्पादित फल-सब्जियों के निर्यात के लिए खुलेंगे नए द्वार: मंत्री गणेश जोशी

बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इंटीग्रेटेड पैक हाऊस प्रदेश के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप तैयार करेगा, जिससे राज्य में उत्पादित फल-सब्जियों के निर्यात के लिए नए रास्ते खुलेंगे और निर्यात बढ़ने से किसानों की आमदनी में सीधा इजाफा होगा। मंत्री ने यह भी कहा कि पैक हाऊस बनने से फसल के खराब होने की संभावना काफी कम हो जाएगी। पैक हाऊस के माध्यम से फसल की वैज्ञानिक ग्रेडिंग, सॉर्टिंग, वाशिंग और पैकिंग की आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा।

मिलेट के उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने पर दिया जोर

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मिलेट के उत्पादन बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने चौबटिया स्थित रिसर्च सेंटर को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे कृषि क्षेत्र में शोध और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। कृषि एवं उद्यान विभाग में मानव संसाधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंत्री जोशी ने उद्यान विभाग में 415 मालियों की भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि भर्ती हेतु प्रयाग पोर्टल खोल दिया गया है, जिसमें आवेदक आवेदन कर सकते हैं।

ड्रैगन फ्रूट के उत्पादन पर जोर देने के दिए निर्देश

मंत्री गणेश जोशी ने ड्रैगन फ्रूट के उत्पादन पर विशेष फोकस करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि एवं उद्यान संबंधी सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में विभागीय कार्यों को गति देने तथा किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

The post कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक first appeared on doonvoice.

Previous Post

चंपावत में भीषण सड़क हादसा, बारात का वाहन खाई में गिरा, मां बेटे समेत 5 की मौत, 5 लोग घायल

Next Post

एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान रहेगा जारी, विकासनगर, शिमला बाईपास सहित कई क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई

Next Post
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान रहेगा जारी, विकासनगर, शिमला बाईपास सहित कई क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई

एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान रहेगा जारी, विकासनगर, शिमला बाईपास सहित कई क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई

Please login to join discussion

Recent Posts

  • देशभर में बारिश का दौर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी 17/09/2026
  • PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन, वडनगर-वाराणसी से निकलेंगी ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्राएं 16/09/2026
  • मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत चिंतित, सऊदी अरब की संप्रभुता पर हमलों की निंदा 16/09/2026
  • लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा 16/09/2026
  • शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’ 16/09/2026
  • ₹11 का प्रोडक्ट, ₹325 MRP! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर तुकाराम मुंढे ने उठाए सवाल 16/09/2026
  • रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप 16/09/2026
  • विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर! दिल्ली-UP_उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 16/09/2026
  • उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों की बनेगी सूची 16/09/2026
  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire