• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

राज्य सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख परिषद के गठन की प्रक्रिया तेज, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने ली उच्चस्तरीय बैठक

Mintwire by Mintwire
13/12/2025
in उत्तराखंड
0
राज्य सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख परिषद के गठन की प्रक्रिया तेज, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने ली उच्चस्तरीय बैठक

देहरादून : उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य शिक्षा को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक, पारदर्शी और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों और दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्रीय सहबद्ध और स्वास्थ्य देखरेख वृत्ति आयोग अधिनियम–2021 (National Commission for Allied and Healthcare Professions Act – 2021) के तहत उत्तराखण्ड राज्य सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख परिषद के गठन की प्रक्रिया को तेजी देने हेतु सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने की।

बैठक की शुरुआत में स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय और आपदा–संवेदनशील राज्य में आधुनिक, प्रशिक्षित और प्रमाणित allied health workforce का विकास अत्यंत आवश्यक है। परिषद के गठन से न केवल शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि देशभर में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने में उत्तराखण्ड अग्रणी भूमिका निभाएगा।

बैठक में परिषद के गठन, उसकी संरचना, भविष्य की आवश्यकताओं और कार्य प्रणालियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। यह तय किया गया कि परिषद के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए “तलाश–सह–चयन समिति” बनाई जाएगी, जो निर्धारित योग्यताओं और अनुभवों के आधार पर नामों का चयन करेगी।

स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिषद के सुचारू संचालन के लिए प्रारंभिक बजट, कार्यालय संरचना, तकनीकी सहायता और मानव संसाधन की उपलब्धता तुरंत सुनिश्चित की जाए, ताकि परिषद अपने दायित्वों का निर्वहन शीघ्र आरंभ कर सके।

वर्तमान में राज्य में पैरामेडिकल शिक्षा उत्तराखण्ड पैरामेडिकल अधिनियम–2009 और स्टेट मेडिकल फैकल्टी के माध्यम से संचालित होती है। यहाँ स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर 22 विषयों के पाठ्यक्रम चल रहे हैं। राष्ट्रीय अधिनियम लागू होने के बाद इन सभी पाठ्यक्रमों को और अधिक मानकीकृत, रोजगारोन्मुख और कौशल आधारित बनाया जाएगा। नए अधिनियम में कुल 10 श्रेणियों में 56 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को मान्यता दी गई है। इससे विद्यार्थियों को न सिर्फ व्यापक करियर के अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग्यता को उच्च पहचान मिलेगी।

बैठक में विशेषज्ञों ने बताया कि अधिनियम के तहत कई नए और महत्वपूर्ण विषय शामिल होंगे। जिनमें
पोषण विज्ञान, स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन, क्लिनिकल साइकोलॉजी, डायलिसिस तकनीशियन, एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन, आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन आदि शामिल हैं। इन विषयों के शामिल होने से राज्य के युवाओं को विस्तृत करियर विकल्प, निजी और सरकारी क्षेत्र में बेहतर प्लेसमेंट तथा शोध और उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं में अवसर मिलेंगे। अधिकारियों ने कहा कि यह कदम उत्तराखण्ड को स्वास्थ्य शिक्षा और allied health services के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करेगा और भविष्य में राज्य एक “हेल्थ एजुकेशन हब” के रूप में स्थापित होगा।

उत्तराखण्ड सरकार स्वास्थ्य शिक्षा को सुदृढ़, सुगठित और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख परिषद का गठन हमारे लिए परिवर्तनकारी कदम साबित होगा। इससे पैरामेडिकल तथा allied health शिक्षा में एकरूपता आएगी, पाठ्यक्रमों का मानकीकरण होगा और पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्रक्रिया बेहद सरल और पारदर्शी बनेगी। नए अधिनियम के तहत कई उभरते विषय और विशेषज्ञताएँ शामिल होंगी, जिससे युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने का अवसर मिलेगा। हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखण्ड गुणवत्ता–आधारित स्वास्थ्य शिक्षा और हेल्थकेयर स्किल डेवलपमेंट का मॉडल राज्य बनकर उभरे।

The post राज्य सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख परिषद के गठन की प्रक्रिया तेज, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने ली उच्चस्तरीय बैठक first appeared on doonvoice.

Previous Post

उत्तराखंड में शुरू हुई प्री-SIR प्रक्रिया,रोजाना 30 घर तक जाएगा एक बीएलओ, निर्वाचन आयोग ने बताया कैसे हो रहा काम

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में पंडित राम सुमेर शुक्ला की प्रतिमा पर की माल्यार्पण और शिलापट्ट का किया अनावरण

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में पंडित राम सुमेर शुक्ला की प्रतिमा पर की माल्यार्पण और शिलापट्ट का किया अनावरण

मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में पंडित राम सुमेर शुक्ला की प्रतिमा पर की माल्यार्पण और शिलापट्ट का किया अनावरण

Please login to join discussion

Recent Posts

  • ‘रामायण’ में राम बने रणबीर कपूर ने प्रसाद लेने से किया मना, पुराने Video पर यूजर्स बोले- ऐसे निभाएंगे श्रीराम का रोल? 17/09/2026
  • देशभर में बारिश का दौर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी 17/09/2026
  • PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन, वडनगर-वाराणसी से निकलेंगी ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्राएं 16/09/2026
  • मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत चिंतित, सऊदी अरब की संप्रभुता पर हमलों की निंदा 16/09/2026
  • लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा 16/09/2026
  • शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’ 16/09/2026
  • ₹11 का प्रोडक्ट, ₹325 MRP! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर तुकाराम मुंढे ने उठाए सवाल 16/09/2026
  • रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप 16/09/2026
  • विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर! दिल्ली-UP_उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 16/09/2026
  • उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों की बनेगी सूची 16/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire