• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

क्रिकेटरों की चलती कार में लगी आग

Mintwire by Mintwire
22/12/2025
in उत्तराखंड
0
क्रिकेटरों की चलती कार में लगी आग

देहरादून : देहरादून की सड़कों पर रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों से भरी एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई। पल भर में हालात ऐसे बने कि खेल के मैदान के ये योद्धा जिंदगी की सबसे बड़ी पारी खेलने को मजबूर हो गए। सूझबूझ और तेजी से लिए गए फैसले ने पांचों खिलाड़ियों की जान बचा ली, लेकिन उनकी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे रिस्पना पुल के पास हुई। हल्द्वानी से आए पांच युवा क्रिकेटर देहरादून में आयोजित अंडर-23 क्रिकेट मुकाबले में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार रेड लाइट पर रुकी, तभी वाहन के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखा। पास ही मौजूद एक ठेला चालक ने तुरंत आग लगने की सूचना दी, जिससे कार सवार सतर्क हो गए।

हालात की गंभीरता को समझते हुए सभी खिलाड़ी तुरंत कार से बाहर निकल आए। उन्होंने बिना समय गंवाए अपना क्रिकेट सामान—बल्ले, ग्लव्स, हेलमेट और अन्य किट—बाहर निकालने की कोशिश की। कुछ ही सेकंड में कार आग के गोले में बदल गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। जली हुई कार को क्रेन की मदद से हटाया गया और पुलिस लाइन भेज दिया गया।

The post क्रिकेटरों की चलती कार में लगी आग first appeared on doonvoice.

Previous Post

उत्‍तराखंड के स्‍कूलों में श्रीमद् भगवद गीता के श्लोकों का पाठ हुआ अनिवार्य

Next Post

द मोंटेसरी स्कूल के वार्षिकोत्सव का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया उद्घाटन

Next Post
द मोंटेसरी स्कूल के वार्षिकोत्सव का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया उद्घाटन

द मोंटेसरी स्कूल के वार्षिकोत्सव का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया उद्घाटन

Please login to join discussion

Recent Posts

  • Video: ढाका-लंदन फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट, फाड़ दी T-Shirt, जमकर चले मुक्के 18/09/2026
  • हरियाणा में पिटबुल का 6 महीने की बच्ची पर हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना 18/09/2026
  • दिल्ली में 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चाकू से हत्या; खेत में मिला शव 18/09/2026
  • मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट 18/09/2026
  • दिल्ली में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, जबकि आसपास के जिलों में सूखा; आखिर राजधानी पर क्यों मेहरबान रहा मानसून? 18/09/2026
  • UCC के खिलाफ AIMPLB का आंदोलन, जंतर-मंतर पर नहीं मिली अनुमति; अब प्रेस क्लब से होगा आगाज 18/09/2026
  • पौड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, बड़ी संख्या में जुटे लोग; दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 17/09/2026
  • पौड़ी के पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर जागरूकता शिविर, 40 पशुओं का हुआ उपचार 17/09/2026
  • पौड़ी में पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता अभियान, बच्चों का मनाया गया प्रवेशोत्सव 17/09/2026
  • पौड़ी जेल में बंदियों ने पिरुल से सीखा हुनर, सजावटी उत्पाद बनाकर रोजगार की ओर बढ़ाए कदम 17/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire