Tuesday, May 5, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

साइकिलिंग में ओलंपिक मेडल को बनाए लक्ष्य : खेल मंत्री रेखा आर्या

Mintwire by Mintwire
22/12/2025
in उत्तराखंड
0
साइकिलिंग में ओलंपिक मेडल को बनाए लक्ष्य : खेल मंत्री रेखा आर्या

रुद्रपुर : रुद्रपुर स्थित शिवालिक वेलोड्रोम में आयोजित 77वी सीनियर, 54वी जूनियर और 40वी सब जूनियर नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में पहुंचकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने साइकिलिस्टों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन में देश भर के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए 600 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि साइकिलिंग वेलोड्रोम के बनने के बाद अब यह उम्मीद की जा सकती है कि उत्तराखंड जल्द ही साइकिलिंग की नर्सरी के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रदेश में जो खेल ढांचा विकसित किया गया है उसमें साइकलिंग वेलोड्रोम सबसे अहम है।
खेल मंत्री ने कहा कि आमतौर पर नेशनल गेम्स में ज्यादातर राज्यों को साइकिलिंग का आयोजन दूसरे प्रदेशों में करना पड़ता है क्योंकि यह सुविधा देश के कुछ चुनिंदा राज्यों में ही उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी नियमित रूप से यहां आकर अभ्यास करें, जिससे वें 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम और 2036 के ओलंपिक में पदक के दावेदार बन सके।

इस अवसर पर साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ओंकार सिंह, सचिव मनिंदर पाल सिंह, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह, उत्तराखंड साइकलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी, उत्तराखंड साइकलिंग एसोसिएशन के सचिव देवेश पांडे, जिला अध्यक्ष डॉ नागेंद्र शर्मा, विजय पाठक आदि उपस्थित रहे।

The post साइकिलिंग में ओलंपिक मेडल को बनाए लक्ष्य : खेल मंत्री रेखा आर्या first appeared on doonvoice.

Previous Post

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी के आसार

Next Post

अल्मोड़ा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी: सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले, पर्यटकों से जाना शीतकाल यात्रा का अनुभव

Next Post
अल्मोड़ा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी: सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले, पर्यटकों से जाना शीतकाल यात्रा का अनुभव

अल्मोड़ा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी: सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले, पर्यटकों से जाना शीतकाल यात्रा का अनुभव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.