• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ,अल्मोड़ा में बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान, 200 सोलर लाइटें और छात्रावास निर्माण की घोषणा

Mintwire by Mintwire
23/12/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री धामी ने किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ,अल्मोड़ा में बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान, 200 सोलर लाइटें और छात्रावास निर्माण की घोषणा

अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट और खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि जनपद अल्मोड़ा में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जी.आई.सी. ग्राउंड में हॉकी एवं फुटबॉल के लिए दिन एवं रात्रि उपयोग हेतु बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान का निर्माण किया जाएगा।

बैडमिंटन कोर्ट पुनर्निर्मित किया जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने और स्वच्छ व हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु 200 सोलर लाइटें उपलब्ध कराई जाएंगी। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में 50 बिस्तरों की क्षमता वाला छात्रावास बनाया जाएगा। वहीं, हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम का बैडमिंटन कोर्ट अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार पुनर्निर्मित किया जाएगा। भारत की युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है, जो अपने परिश्रम, प्रतिभा और संकल्प के बल पर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने की क्षमता रखती है।

खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का एक महाभियान

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति मानकर ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उनकी प्रेरणा से “फिट युवा फॉर विकसित भारत” की थीम पर आयोजित हो रहा यह “सांसद खेल महोत्सव” केवल एक सामान्य खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का एक महाभियान है। यह हमारे गाँव-गाँव में छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का सशक्त मंच प्रदान करने के साथ ही युवा शक्ति में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्षशीलता जैसे गुणों को विकसित करने का प्रभावी माध्यम बनेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं सफल आयोजन से उत्तराखण्ड “देवभूमि” के साथ-साथ “खेलभूमि” के रूप में भी स्थापित हुआ है। राष्ट्रीय खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर एक नया इतिहास रचा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में शीघ्र ही एक “स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान” लागू करने जा रही है, जिसके तहत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 स्पोर्ट्स एकेडमी की स्थापना की जाएगी। हल्द्वानी में उत्तराखण्ड का प्रथम स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी तथा लोहाघाट में एक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी तेज़ी से कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई खेल नीति भी लागू की गई है, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को ‘आउट ऑफ टर्न’ सरकारी नौकरी प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा के समग्र विकास हेतु पर्यटन, रोजगार और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने हेतु भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत पिछले चार वर्षों में अल्मोड़ा जनपद में ढाई सौ किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है। साथ ही करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न मोटरमार्गों का निर्माण एवं नवीनीकरण भी किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार अजय टम्टा, मेयर नगर निगम अजय वर्मा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष महिला उद्यमिता परिषद गंगा बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत हेमा गैड़ा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ,अल्मोड़ा में बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान, 200 सोलर लाइटें और छात्रावास निर्माण की घोषणा first appeared on doonvoice.

Previous Post

अल्मोड़ा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी: सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले, पर्यटकों से जाना शीतकाल यात्रा का अनुभव

Next Post

पीएम किसान निधि के लाभार्थियों की तैयार होगी फार्मर रजिस्ट्री,अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Next Post
पीएम किसान निधि के लाभार्थियों की तैयार होगी फार्मर रजिस्ट्री,अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

पीएम किसान निधि के लाभार्थियों की तैयार होगी फार्मर रजिस्ट्री,अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Please login to join discussion

Recent Posts

  • Video: ढाका-लंदन फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट, फाड़ दी T-Shirt, जमकर चले मुक्के 18/09/2026
  • हरियाणा में पिटबुल का 6 महीने की बच्ची पर हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना 18/09/2026
  • दिल्ली में 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चाकू से हत्या; खेत में मिला शव 18/09/2026
  • मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट 18/09/2026
  • दिल्ली में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, जबकि आसपास के जिलों में सूखा; आखिर राजधानी पर क्यों मेहरबान रहा मानसून? 18/09/2026
  • UCC के खिलाफ AIMPLB का आंदोलन, जंतर-मंतर पर नहीं मिली अनुमति; अब प्रेस क्लब से होगा आगाज 18/09/2026
  • पौड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, बड़ी संख्या में जुटे लोग; दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 17/09/2026
  • पौड़ी के पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर जागरूकता शिविर, 40 पशुओं का हुआ उपचार 17/09/2026
  • पौड़ी में पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता अभियान, बच्चों का मनाया गया प्रवेशोत्सव 17/09/2026
  • पौड़ी जेल में बंदियों ने पिरुल से सीखा हुनर, सजावटी उत्पाद बनाकर रोजगार की ओर बढ़ाए कदम 17/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire