• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

असम: कांग्रेस नेता भूपेन बोरा वापस लेंगे इस्तीफा, क्यों लिया था पार्टी छोड़ने का फ़ैसला

Mintwire by Mintwire
11/03/2026
in राज्य
0

 

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद ही अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए समय मांगा है. इस बीच असम कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि पार्टी हाईकमान के हस्तक्षेप के बाद बोरा ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है.

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बोरा से उनके इस्तीफे के बाद बात की. गोगोई के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान ने बोरा का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया.

 

बोरा ने इस्तीफे की क्या वजह बताई?

इस्तीफा देते समय बोरा ने कहा था कि वो राजनीति में बने रहेंगे. उन्होंने सोमवार सुबह 8 बजे कांग्रेस से इस्तीफा देने की जानकारी दी और कहा कि वो पार्टी हाईकमान के जवाब का इंतजार करेंगे, उसके बाद ही आगे कुछ कहेंगे. उन्होंने दोहराया कि वो राजनीति में एक्टिव रहेंगे.

बोरा ने यह भी कहा कि वो पिछले 32 साल से कांग्रेस के “एक्टिव और समर्पित कार्यकर्ता” रहे हैं. लेकिन, पिछले कुछ दिनों में पैदा हुई “कुछ परिस्थितियों” की वजह से उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया. हालांकि, उन्होंने यह साफ किया कि भविष्य में वो क्या कदम उठाएंगे, इस पर अभी कोई फैसला नहीं किया है.

उनका इस्तीफा ऐसे समय पर आया है जब असम में मार्च-अप्रैल के बीच विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव आयोग ने अभी तारीखों की घोषणा नहीं की है. मई में पिछले साल बोरा को असम कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह सांसद गौरव गोगोई को जिम्मेदारी दी गई थी.

 

CM हिमंत बिस्वा सरमा का रिएक्शन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बोरा के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया था, तभी यह स्थिति आने की उम्मीद थी.

सरमा ने आरोप लगाया कि असम कांग्रेस में टिके रहने के लिए या तो किसी बड़े राजनीतिक परिवार से होना जरूरी है या अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बोरा इन दोनों में से नहीं थे, इसलिए उन्हें किनारे किया जा रहा था, जबकि गौरव गोगोई और रकीबुल हुसैन मजबूत हो रहे थे.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस्तीफे से पहले उनकी बोरा से कोई बातचीत नहीं हुई थी, लेकिन वह मंगलवार को उनसे मिलकर आगे की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे.

 

Tags: asaamassam newsassam news hindibhupendar bharuCongresscongress assam newscongress political
Previous Post

I am sorry…रवीना टंडन ने यामी गौतम से मांगी माफी, ऐसा क्या हुआ?

Next Post

Bangladesh: युनूस ने जाते-जाते भारत को लेकर क्या कहा? इन इलाक़ों का किया ज़िक्र

Next Post

Bangladesh: युनूस ने जाते-जाते भारत को लेकर क्या कहा? इन इलाक़ों का किया ज़िक्र

Recent Posts

  • PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन, वडनगर-वाराणसी से निकलेंगी ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्राएं 16/09/2026
  • मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत चिंतित, सऊदी अरब की संप्रभुता पर हमलों की निंदा 16/09/2026
  • लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा 16/09/2026
  • शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’ 16/09/2026
  • ₹11 का प्रोडक्ट, ₹325 MRP! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर तुकाराम मुंढे ने उठाए सवाल 16/09/2026
  • रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप 16/09/2026
  • विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर! दिल्ली-UP_उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 16/09/2026
  • उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों की बनेगी सूची 16/09/2026
  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire