• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

एक और नीला ड्रम… बेटे ने बाप के किए टुकड़े, वजह आपको चौंका देंगी

Mintwire by Mintwire
24/02/2026
in राज्य
0

पति की हत्या करने के बाद नीले ड्रम में डालने का केस खूब सुर्खियों में बना था. इसी के बाद अब एक ऐसा केस सामने आया है जहां एक बेटे ने पिता की हत्या करने के बाद टुकड़ों को नीले ड्रम में रखा. मामला लखनऊ का है. लखनऊ के पॉश इलाके आशियाना में 20 फरवरी की सुबह चौंकाने वाली घटना सामने आई. 21 साल के बीकॉम के छात्र ने कथित तौर पर अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. उसके पिता शराब के बिजनेस से जुड़े थे और एक पैथोलॉजी लैब भी चलाते थे. पुलिस ने सोमवार को बताया कि हत्या के बाद बेटे ने शव के कई टुकड़े कर दिए और उन्हें घर में रखे एक नीले ड्रम में छिपा दिया. आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, मृतक का धड़ और सिर ड्रम के अंदर मिला. हाथ और पैर आरोपी ने अलग-अलग जगह फेंक दिए थे ताकि किसी को शक न हो और सबूत छिपाए जा सकें.

एक साल से कर रहा था प्लानिंग

पुलिस सूत्रों का कहना है कि बेटा अक्सर अपने पिता से झगड़ा करता था. बताया जा रहा है कि उसने सोशल मीडिया पर मेरठ वाला मामला पढ़ा था और लगभग एक साल से अपने पिता की हत्या की प्लानिंग बना रहा था.

बेटे ने क्यों की पिता की हत्या

लखनऊ की यह वारदात एक बहस के बाद हुई. पिता चाहते थे कि उनका बेटा बीकॉम छोड़कर NEET की तैयारी करे, लेकिन बेटा इसके लिए तैयार नहीं था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी. सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस विक्रांत वीर ने बताया कि 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे दोनों के बीच तेज बहस हुई. इसके बाद बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल उठाई और गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरी घटना उसकी छोटी बहन के सामने हुई, जो 11वीं क्लास में पढ़ती है. आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वो उसे भी मार देगा. डर की वजह से वो चुप रही.

49 साल के मनवेंद्र सिंह को उनके बेटे ने तीन दिन से लापता बताया था. लेकिन, जब पुलिस ने बेटे के बयान सुने तो उनमें विरोधाभास पाया गया. इसके बाद बेटे अक्षत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.

लाश को कैसे लगाया ठिकाने

हत्या के बाद आरोपी ने शव को तीसरी मंजिल से नीचे घसीटकर ग्राउंड फ्लोर के एक खाली कमरे में पहुंचाया था. वहां उसने घर में मौजूद औजारों से शव के टुकड़े किए. कुछ हिस्सों को कार में डालकर वो सदरौना नाम के सुनसान इलाके में फेंक आया. धड़ और सिर को उसने नीले प्लास्टिक ड्रम में भरकर उसी कमरे में छिपा दिया. वो बाद में उन्हें भी ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

खुद कबूला गुनाह

सोमवार शाम पुलिस आरोपी को साथ लेकर घर पहुंची और ड्रम में रखे अवशेष बरामद किए. फॉरेंसिक टीम घर और कार में मिले खून के निशानों की जांच कर रही है. सदरौना इलाके में भी बाकी हिस्सों की तलाश की जा रही है. आरोपी की कार साफ करने की कोशिश पर उसकी बुआ को शक हुआ था, लेकिन उसने बात टाल दी थी.

पूछताछ के दौरान पहले आरोपी ने कहा कि उसके पिता ने आत्महत्या की है, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात मान ली.

Tags: lucknowlucknow blue drum caselucknow blue drum case hindilucknow crimeLucknow crime news hindiLucknow crime story
Previous Post

दिल्ली से लेह जा रही थी Spice Jet फ्लाइट, बीच रास्ते से लौटी वापस… 150 यात्री थे सवार

Next Post

Nayar Valley Adventure Festival 2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

Next Post

Nayar Valley Adventure Festival 2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

Recent Posts

  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
  • UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन को लेकर सरकार ने साफ किया पूरा मामला 15/09/2026
  • 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट 15/09/2026
  • BRICS Summit में भारत की 5 बड़ी कूटनीतिक जीत, ईरान-UAE से लेकर पहलगाम तक ऐसे साधा संतुलन 15/09/2026
  • गणपति की प्रतिमा लेकर अकेले पहुंचीं सुनीता आहूजा, गोविंदा नहीं दिखे तो फैंस ने पूछा- ‘चीची कहां हैं?’ 14/09/2026
  • हिमालय भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी, ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन 14/09/2026
  • पौड़ी पहुंचे प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारी, डीएम और सीडीओ से की शिष्टाचार भेंट 14/09/2026
  • पौड़ी जिला कारागार में गणेश उत्सव का शुभारंभ, बंदियों ने की पूजा-अर्चना और आरती 14/09/2026
  • कोटद्वार की बेटी कृति शर्मा ने जिनेवा में बढ़ाया भारत का मान, Youth Empowerment Forum में किया प्रतिनिधित्व 14/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire