Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

Nayar Valley Adventure Festival 2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

Mintwire by Mintwire
24/02/2026
in ब्लॉग
0

उत्तराखंड के पौड़ी सतपुली-बिलखेत में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 को सफल और भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी तैयारियां समय से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए. बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे यादगार बनाया जाएगा.

विभागों के स्टॉल लगाने के निर्देश

उन्होंने रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर अपने-अपने विभागों के स्टॉल अनिवार्य रूप से स्थापित करें, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक सीधे पहुंच सके. साथ ही संबंधित विभाग लाभार्थियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करें, जिससे उन्हें योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके. मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्य टीम की तैनाती सुनिश्चित की जाए.

स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के भी आदेश

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाए, जिससे स्थानीय लोग निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करा सकें. इसके अलावा उन्होंने समाज कल्याण विभाग को दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के भी निर्देश दिए. उन्होंने पर्यटन विभाग को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल के अतिरिक्त प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिकाधिक पर्यटक और स्थानीय लोग कार्यक्रम में सहभागिता कर सकें. इसके साथ ही संस्कृति विभाग को सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे आयोजन में सांस्कृतिक रंग भी जुड़ सके.

ढिलाई न बरतने की कही बात

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और आम जनता को भी आमंत्रित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि बिलखेत विकासखंड कल्जीखाल, एकेश्वर, द्वारीखाल और कोट का केंद्र है. उन्होंने इन क्षेत्रों के खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विकासखंड क्षेत्रों में आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें.

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, ग्रामोत्थान परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र फोनिया, जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Previous Post

एक और नीला ड्रम… बेटे ने बाप के किए टुकड़े, वजह आपको चौंका देंगी

Next Post

सीएम पुसीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीआर पाटिल से की मुलाकात, महाकुंभ 2027 को लेकर की अहम चर्चा

Next Post

सीएम पुसीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीआर पाटिल से की मुलाकात, महाकुंभ 2027 को लेकर की अहम चर्चा

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.