इस समय पूरे सोशल मीडिया पर सिर्फ दो ही स्टार्स के चर्चे हो रहे हैं, जो अब एक हो चुके हैं. हम बात कर रहे हैं विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंडाना की. दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए.
हालांकि, शादी को बहुत प्राइवेट रखा गया था और चुनिंदा लोग ही शादी में शामिल हुए. सिर्फ रश्मिका और विजय के करीबी रिश्तेदार और कुछ सितारें ही शादी में पहुंचे.

रश्मिका मंडाना का शादी लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वो ऊपर से नीचे तक सोने की जूलरी से जड़ी हुई थी. वो रेशमी साड़ी और मंदिर आभूषणों में सजी नजर आईं. इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं. बात अगर दूल्हे के लुक की करें तो विजय ने ‘कुप्प्या’ पोशाक पहनी और कमर में खंजर धारण किया, जो उनकी योद्धा विरासत का प्रतीक माना जाता है.
दोनों रीति रिवाज से हुई शादी

वो कर्नाटक के कोडवा समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और विजय देवराकोंडा तेलुगु के हिन्दू परिवार से हैं. इसलिए दोनों ही परंपरा शादी में संपन्न की गईं. पहले तेलुगु विधि-विधान से गणपति पूजन, वरमाला और सप्तपदी की रस्में की गईं, फिर शाम चार बजे से कोडवा परंपरा के मुताबिक शादी हुई.
इन चीजों से किया विजय का स्वागत

पहले रश्मिका के परिवार ने विजय यानि दूल्हे का स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने विजय को पान के पत्ते, नारियल, मिठाई और फल के हल्दी और कुमकुम भेंट किया. वहीं विजय की मां ने रश्मिका को पारंपरिक चूड़ियां पहनाई. शादी के वैन्यू की बात करें तो उदयपुर के मेंमेटोस एकाया होटल को गुलाब, आर्किड और ट्यूलिप के फूलों से सजाया गया था.
ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, नहीं बढ़ेगा किराया


