• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे मामले के चलते सुरक्षा सख्त, लोगों से की गई ये अपील

Mintwire by Mintwire
02/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला इस समय सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. 24 फरवरी को हुई सुनवाई के बाद हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी दोनों पूरी तरह सतर्क मोड में हैं. स्टेशन परिसर से लेकर रेलवे ट्रैक तक नियमित गश्त की जा रही है. प्लेटफॉर्म पर आने-जाने वाले यात्रियों पर पैनी नजर रखी जा रही है. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तुरंत पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं. आरपीएफ ने न केवल निगरानी बढ़ाई है बल्कि संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां विशेष पेट्रोलिंग शुरू कर दी है. रेलवे ट्रैक के किनारे और आसपास बसे इलाकों में रोजाना निरीक्षण किया जा रहा है. टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी नए निर्माण, अवैध गतिविधि या संदिग्ध हलचल की तत्काल सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाए.

यात्रियों की भी होगी जांच

रेलवे पुलिस के अनुसार कोर्ट में सुनवाई की तारीखों के आसपास ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जाती है. इसे देखते हुए दिल्ली, लखनऊ और बरेली से आने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जा रही है. स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों की संख्या दर्ज की जा रही है. जरूरत पड़ने पर पहचान वेरिफाई और पूछताछ भी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अराजकता या कानून व्यवस्था की समस्या पैदा न हो.

सुरक्षा को लेकर सभी टीमें अलर्

आरपीएफ हल्द्वानी चौकी प्रभारी डीएस कश्यप ने बताया कि सुरक्षा को लेकर सभी टीमों को अलर्ट रखा गया है. गश्ती दल दिन और रात दोनों समय सक्रिय हैं. स्टेशन परिसर, ट्रैक और यार्ड क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है. वहीं जीआरपी थाना अध्यक्ष कमल कोरंगा ने कहा कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. इसके अलावा पुलिस कर्मी नियमित चेकिंग अभियान भी चला रहे हैं.

स्थानीय लोगों से की गई अपील

रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों को भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है. स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें. प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा के सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

Tags: haldwanj railway newsUttarakhand
Previous Post

खामेनेई की मौत का उत्तराखंड तक मातम, देहरादून से लेकर हरिद्वार तक विरोध प्रदर्शन तेज़

Next Post

दिल्ली में बढ़ा पारा… पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम

Next Post

दिल्ली में बढ़ा पारा... पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम

Recent Posts

  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire