Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

दिल्ली में बढ़ा पारा… पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम

Mintwire by Mintwire
02/03/2026
in उत्तराखंड, देश, मौसम, राज्य
0

देशभर में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है, लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है. मार्च की शुरुआत होते ही तापमान में ऐसे बढ़ोतरी हो रही है, मानो मई-जून का महीना चल रहा हो. पहाड़ी राज्यों के मैदानी इलाकों का हाल भी कुछ ऐसा ही है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चटख धूप खिल रही है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव न होने की वजह से आगे और गर्मी बढ़ सकती है. वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश और हल्की बर्फबारी का अनुमान है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिल्ली में भी पारा लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मार्च की शुरुआत ही दिल्ली में चिलचिलाती धूप और गर्मी के साथ हुई. आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है. इस हफ्ते के आखिरी तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.

बारिश और बर्फबारी की संभावना

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. 04 से 07 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर में कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है और ऊंचाई वाले इलाकों में फिसलन की स्थिति बन सकती है. पर्यटकों और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह है. कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. 02 और 03 मार्च को हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ सतही हवाएं चलने की संभावना है.

तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान

04 और 05 मार्च को कोंकण-गोवा में और 04 से 07 मार्च के बीच गुजरात के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है. लोगों को लू जैसे हालात महसूस हो सकते हैं. बुज़ुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खासतौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है. पानी अधिक पिएं और धूप से बचें. अगले 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. कई इलाकों में तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री ज्यादा रह सकता है.

यहां अगले 5 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. महाराष्ट्र में अगले 2 दिन तापमान स्थिर रहेगा, फिर 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. गुजरात में अगले 4 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. अगले 4 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है. गर्मी बढ़ने से दिन के समय असहजता रहेगी. स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है और बिजली की मांग बढ़ सकती है.

अगले 3 दिनों का मौसम

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर-पूर्व भारत में कई इलाकों में व्यापक बारिश की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने से ठंड और बारिश बढ़ सकती है. किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Tags: delhi weathertoday weather reporttoday weather updateUttarakhand weather news hindi
Previous Post

हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे मामले के चलते सुरक्षा सख्त, लोगों से की गई ये अपील

Next Post

खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में हुए प्रदर्शन… अब इंटरनेट और स्कूल बंद

Next Post

खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में हुए प्रदर्शन... अब इंटरनेट और स्कूल बंद

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.