• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

Mintwire by Mintwire
09/03/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

देहरादून: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय देहरादून द्वारा महिला कल्याण विभाग उत्तराखंड के तत्वावधान में “साड़ी गौरव मैराथन” का आयोजन किया गया. पारंपरिक भारतीय परिधान साड़ी में आयोजित इस अनोखी मैराथन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए उत्साह और ऊर्जा का परिचय दिया.

नारी निकेतन चौराहा से हुई मैराथन की शुरुआत

मैराथन का शुभारंभ नारी निकेतन चौराहा, दून विश्वविद्यालय रोड से किया गया. यह दौड़ दून विश्वविद्यालय मार्ग पर 2 और 3 किलोमीटर की दूरी तक आयोजित हुई. इस दौरान विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में दौड़ लगाकर समाज में महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और सक्रियता का संदेश दिया.
मुख्य अतिथि ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना रहीं. उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोते हुए हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं.

70 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

मैराथन में जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, राजकीय नारी निकेतन और राजकीय बाल देखरेख संस्थाओं के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए. इसके साथ ही निदेशालय महिला कल्याण के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम महिलाओं ने भी भाग लिया. इस कार्यक्रम में 70 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया.

विजेताओं को मेडल देकर किया सम्मानित

प्रतियोगिता की 2 किलोमीटर दौड़ में नविता ने पहला, रेखा चौहान ने दूसरा और मीनू तड़ियाल ने तीसरा स्थान हासिल किया. वहीं 3 किलोमीटर दौड़ में गीता बहुगुणा पहले, रियांका दूसरे और ऋतु तीसरे स्थान पर रहीं. सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया.

इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतिभाग करने वाली महिला मानेश्वरी को भी उनके उत्साह और प्रेरणादायक भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया.

स्वास्थ्य और परंपरा का दिया संदेश

आयोजकों ने बताया कि इस मैराथन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है. व्यस्त जीवनशैली के बीच महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है.
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला प्रोबेशन अधिकारी देहरादून मीना बिष्ट द्वारा किया गया. इस अवसर पर उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी राजीव नयन, विधि अधिकारी समीक्षा शर्मा, कार्यक्रम प्रबंधक प्रीति उपाध्याय, राजकीय नारी निकेतन की अधीक्षिका सोनल राणा सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं.

Tags: dehradun newsUttarakhand
Previous Post

कोटद्वार: आम पड़ाव में चल रहा था सट्टा, पुलिस की छापेमारी… 5 लोगों को दबोचा

Next Post

T20 World Cup 2026: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार बना चैंपियन

Next Post

T20 World Cup 2026: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार बना चैंपियन

Please login to join discussion

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire