Friday, April 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर में उमड़ी भीड़, 106 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

Mintwire by Mintwire
13/03/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

पौड़ी: राज्य सरकार के “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत विकासखंड यमकेश्वर की न्याय पंचायत बड़ोलीबड़ी के अंतर्गत विकास खंड सभागार में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया. शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार वैभव जोशी ने की.
29 शिकायतें दर्ज, दो का मौके पर निस्तारण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने कुल 29 शिकायतें दर्ज कराईं. इनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया. साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से 106 ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया.

9 ग्रामीणों से प्रमाण पत्र के लिए भरवाए गए आवेदन

शिविर के दौरान 9 ग्रामीणों से विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए आवेदन पत्र भी भरवाए गए. इससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई सेवाओं का लाभ मिल सका.

लोगों के बीच जाकर सुन रहे हैं समस्याएं

तहसीलदार वैभव जोशी ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से विभाग सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं. विभागीय स्टॉलों के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभ भी दिया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए.

23 विभागों ने लगाए स्टॉल

नोडल अधिकारी एवं पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, जिला सहकारिता, पंचायतीराज, कृषि, उद्यान, खाद्य पूर्ति और राजस्व विभाग सहित कुल 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए. इन स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ देते हुए 106 लोगों को लाभान्वित किया गया.

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान, जिला पंचायत सदस्य बचन सिंह बिष्ट, कविता डबराल, खंड विकास अधिकारी आकाश बेलवाल, खंड शिक्षा अधिकारी मास्टर आदर्श, सहायक समाज कल्याण अधिकारी महेश प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

Tags: Pauri GarhwalUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा था गलत इस्तेमाल, खाद्य आपूर्ति विभाग ने ठोका 4600 का जुर्माना

Next Post

जगमग रोशनी में नहाया धारी देवी मंदिर, चारधाम यात्रा से पहले दिखा दिव्य नजारा

Next Post

जगमग रोशनी में नहाया धारी देवी मंदिर, चारधाम यात्रा से पहले दिखा दिव्य नजारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.